फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Said on Mohan Bhagwat, Shame on you for disrespecting our martyrs and Army

भागवत जी ने सेना और शहीदों का अपमान किया, माफी मांगें RSS प्रमुख: राहुल गांधी

Mon, 12 Feb 2018 06:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Feb 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Said on Mohan Bhagwat, Shame on you for disrespecting our martyrs and Army
राहुल गांधी - फोटो : PTI

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भागवत का बयान देश के हर नागरिक का अपमान है, क्योंकि यह लोगों का अपमान है जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि भागवत का बयान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है यह हर उस जवान को अपमानित करता है जिसने कभी भी इसे सलाम किया है। राहुल ने भागवत की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हमारे देश के शहीदों और सेना का अपमान करने की वजह से भागवत जी आपको शर्म आनी चाहिए। 
 
वहीं केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि मोहन भागवत जी ने कहा है कि एक आम नागरिक को सेना के जवान की तरह तैयार होने में 6-7 महीने लग जाएंगे, लेकिन आरएसएस कार्यकर्ताओं को कम समय लगेगा। संविधान इजाजत देगा तो संघ के कार्यकर्ता सेना का सहयोग करने के लिए तैयार है।

रिजिजू ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत किसने मांगे थे। सेना के मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए। 

वहीं भागवत के बयान पर संघ की भी सफाई आई है। संघ ने कहा कि भागवत के बयान को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया है। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन बैद्य ने बयान जारी कर कहा है कि, 'भागवत जी ने कहा है कि अगर ऐसी स्थिति पैदा होती है और संविधान इजाजत दे तो, भारतीय सेना को समाज को तैयार करने में छह महीने लगेंगे जबकि संघ के स्वयंसेवकों को तीन दिनों में तैयार किया जा सकता है, क्योंकि स्वयंसेवक नियमित रूप से अनुशासन का पालन करते हैं।' सेना से तुलना के कारण सोशल मीडिया पर भागवत की काफी आलोचना हो रही थी। 


राहुल गांधी ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा है कि आरएसएस प्रमुख को अपने बयाने के लिए माफी मांगनी चाहिए। राहुल ने कहा,'मोहन भागवत ने जो बयान दिया है, वो बिल्कुल गलत है। हमारे जो जवान अपना खून देते हैं, बॉर्डर पर लड़ते हैं, उनके बारे में मोहन भागवत जी ने जो बोला है, बिल्कुल गलत है। उनको माफी मांगनी चाहिए।' 
 


आपको बता दें कि राहुल गांधी कर्नाटक दौरे पर हैं और उन्होंने रायचुर में दरगाह का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed