{"_id":"64b964d46ce71f741b0e9bc5","slug":"rahul-gandhi-said-on-manipur-video-with-its-cause-pain-and-trauma-to-women-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur Video: मणिपुर के वायरल वीडियो पर राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, महिलाओं के लिए कह दी बड़ी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur Video: मणिपुर के वायरल वीडियो पर राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, महिलाओं के लिए कह दी बड़ी बात
Thu, 20 Jul 2023 10:16 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 20 Jul 2023 10:16 PM IST
सार
राहुल गांधी ने मणिपुर की वायरल वीडियो पर गुरुवार को कहा कि मुद्दा यह नहीं है कि यह देश के लिए शर्म की बात है, बल्कि मुद्दा यह है कि यह राज्य की महिलाओं को भारी दर्द और आघात हुआ है।
विज्ञापन
Conress Leader Rahul Gandhi
- फोटो : social media
विस्तार
मई महीने से जातीय हिंसा झेल रहे मणिपुर अभी भी जल रहा है। मणिपुर की दो महिलाओं से जुड़े वायरल वीडियो ने तो देश को झकझोर कर रख दिया है जिसकी हर कोई निंदा कर रहा है और अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है। वहीं इस घटना पर अब राहुल गांधी ने बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि मुद्दा यह नहीं है कि यह देश के लिए शर्म की बात है, बल्कि मुद्दा यह है कि यह राज्य की महिलाओं को भारी दर्द और आघात हुआ है।
विज्ञापन
राहुल गांधी बोले- इस घटना से महिलाओं को आघात हुआ
उन्होंने ट्वीट कर कहा पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री जी, मुद्दा यह नहीं है कि यह देश के लिए शर्म की बात है। मुद्दा मणिपुर की महिलाओं को हुए अपार दर्द और आघात का है। हिंसा तुरंत रोकें। हालांकि गुरुवार को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर की घटना की निंदा की थी और कहा था कि कानून अपनी पूरी ताकत से काम करेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि FIR 18 मई को दर्ज की गई थी और यह जीरो FIR थी। मुझे यकीन है कि पुलिस के पास यह वीडियो था, लेकिन 18 मई से आज तक कार्रवाई किए बिना बेकार बैठे रहे। अब उन्होंने ये एक्शन लिया है, क्योंकि वीडियो लीक हो गया है और वायरल हो गया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कल खुद कहा था कि अब तक इसी तरह की लगभग 100 FIR दर्ज की गई हैं। अन्य 100 महिलाओं और उनकी FIR के बारे में क्या?
विज्ञापन
पीएम मोदी बोले- मेरा दिल दर्द और गुस्से से भर गया है
पीएम मोदी नेमानसून सत्र शुरू होने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि इस भयावह वीडियो को देखकर उनका दिल दुख से भर गया है। मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। मैं लोकतंत्र के इस मंदिर के सामने खड़ा हूं, मेरा दिल दर्द और गुस्से से भर गया है। मणिपुर की घटना किसी भी सभ्य राष्ट्र के लिए शर्मनाक है। पूरा देश शर्मसार हुआ है।
वीडियो में दिख रहा एक आरोपी पकड़ा
वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए, मणिपुर पुलिस ने बुधवार रात को थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने कहा कि घटना का वीडियो बुधवार को ऑनलाइन सामने आने के तुरंत बाद कई पुलिस टीमें गठित की गईं। एक व्यक्ति जो दो आदिवासी महिलाओं की परेड कराने वाली भीड़ का हिस्सा था और उनमें से एक को घसीटते हुए देखा गया था, उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
तीन मई को भड़की थी हिंसा
तीन मई को मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 150 से अधिक लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं, जब मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किया गया था, जिसके बाद हिंसा भड़क गई। मैतेई राज्य की आबादी का लगभग 53 प्रतिशत हिस्सा हैं और ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी, जिनमें नागा और कुकी शामिल हैं, 40 फीसदी हैं और ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं।