{"_id":"63245f426587c31f052816f6","slug":"rahul-gandhi-said-india-facing-highest-unemployment-rate-in-45-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र पर कसा तंज, बोले- युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र पर कसा तंज, बोले- युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे
Fri, 16 Sep 2022 05:05 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोल्लम (केरल)
पीटीआई, कोल्लम (केरल)
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 16 Sep 2022 05:05 PM IST
सार
राहुल गांधी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि हमारा देश एक युवा देश है, युवाओं के रूप में हमारे पास एक बहुत बड़ी शक्ति है अगर उन्हें सही दिशा दिखाएं तो हमारा देश बहुत तेजी से तरक्की कर सकता है।
विज्ञापन
Rahul Gandhi, Bharat Jodo Yatra
- फोटो : facebook.com/Rahul Gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी देश में महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इस बीच वह केंद्र सरकार पर भी जमकर बरस रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत पिछले 45 वर्षों में सबसे अधिक बेरोजगारी दर का सामना कर रहा है और यह कांग्रेस पार्टी का कर्तव्य है कि वह युवाओं के भविष्य को मजबूत करे और देश में युवाओं के मन में सकारात्मकता लाए।
विज्ञापन
हम अपने युवाओं की ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें
भारत जोड़ो यात्रा के आज नौ दिन पूरे हो गए हैं यात्रा आज केरल के कोल्लम से होकर गुजर रही है। राहुल गांधी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि हमारा देश एक युवा देश है, युवाओं के रूप में हमारे पास एक बहुत बड़ी शक्ति है, अगर हम अपने युवाओं की ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें, उन्हें सही दिशा दिखाएं तो हमारा देश बहुत तेजी से तरक्की कर सकता है।
विज्ञापन
हम अपने युवाओं की रीढ़ मजबूत करें
आगे उन्होंने लिखा कि आज देश में पिछले 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोगारी है, पढ़े-लिखे नौजवान रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, निराशा की गिरफ्त में हैं। हमारा कर्तव्य भी है और आज समय की मांग भी है कि हम अपने युवाओं की रीढ़ मजबूत करें, उन्हें सकारात्मकता की तरफ लेकर आएं।
विज्ञापन
आगे अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि मैं हमारी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बहुत सारे युवाओं से मिल रहा हूं, समझ रहा हूं कि उनकी सरकार से उम्मीद क्या है, अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए वो हमसे किस-किस तरह की मदद चाहते हैं, हम उनके लिए और कितनी संभावनाएं बना सकते हैं।
युवा खुल कर हमसे बात कर रहे हैं
राहुल गांधी ने आगे कहा कि हमारी भारत जोड़ो यात्रा का मकसद भी यही है कि हम बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं, मजदूर, गरीब, किसान और आदिवासियों सबकी बात सुन सकें, उनकी समस्याओं का समाधान निकाल सकें। हम सफल भी हो रहें हैं, युवा खुल कर हमसे बात कर रहे हैं, साथ चल रहे हैं। मुझे उम्मीद है हम सब मिलकर अपने भारत को जोड़ेंगे भी और आगे भी बढ़ाएंगे।
सभी राज्यों से नहीं जाएगी भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि हम सभी राज्यों से नहीं जा सकते क्योंकि हम कन्याकुमारी (TN) से कश्मीर पहुंच रहे हैं। शायद 2023 में हम पोरबंदर (गुजरात) से परशुराम कुंड (अरुणाचल) पहुंचेंगे। संभव है कि भारत जोड़ी यात्रा के आधार पर हम भारत के पश्चिम से पूर्व की ओर एक और यात्रा करेंगे।