फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Said, Ego And Misrule defeated, hope won

MP फतह के बाद राहुल का करारा वार- उम्मीद की जीत हुई, अहंकार और कुशासन हारा

Thu, 01 Mar 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Mar 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Said,  Ego And Misrule defeated, hope won
राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जागरूक जनता, मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोलारस- मुंगावली की शानदार जीत की बधाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह अहंकार और कुशासन की हार है और उम्मीदों की जीत हुई है। राहुल ने राजस्थान का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले राजस्थान और अब मध्यप्रदेश ने साबित कर दिया है कि बदलाव की आहट दस्तक दे रही है।
विज्ञापन

 

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में विधानसभा की दो सीटों मुंगावली और कोलारस के लिए हुए उपचुनावों को खासे वोटों के अंतर से जीतकर कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा को करारा झटका दिया है। दोनों सीटों पर कांग्रेस विधायकों के निधन के कारण उपचुनाव कराना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए बुधवार को नतीजों से कांग्रेस व भाजपा की सदस्य सूची पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव हैं, लिहाजा उपचुनावों के नतीजे शिवराज सिंह चौहान सरकार के लिए बड़ा सबक देने वाले हैं।

ये दोनों चुनाव कांग्रेस और शिवराज सरकार दोनों के लिए ही नाक का सवाल बन गए थे। इसीलिए हारने के बाद भाजपा खेमे में मायूसी है। उसने कांग्रेस की सीटें होने के बावजूद जीत के लिए जबरदस्त ताकत लगाई थी। बडे़ नेताओं ने चुनाव क्षेत्र में कैम्प किया था। मुख्यमंत्री चौहान ने रोड शो किए थे और मतदाताओं से पांच माह मांगे थे। साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाई थी ताकि दो में से एक सीट जीतकर वह कांग्रेस पर मनोवैज्ञानिक दबाव बना सके।


दरअसल दोनों सीटें कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना में हैं। यदि कांग्रेस यह चुनाव हार जाती तो भाजपा सिंधिया के साथ उसका मनोबल तोड़ने में भी कोई कसर नहीं रखती। शिवराज के मुकाबले सिंधिया कांग्रेस का चेहरा हो सकते हैं, यह मानकर भी भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed