फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Said Congress Worker Should Not Fear bjps fake news, We dont need those who believe in RSS ideology and afraid of BJP

कांग्रेस छोड़ने वालों पर भड़के राहुल: बोले- आरएसएस के हो तो जाओ, मजे लो, जरूरत नहीं तुम्हारी

Fri, 16 Jul 2021 05:47 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 16 Jul 2021 05:47 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दो टूक कहा कि जो डरते हैं और जाना चाहते हैं वे चले जाएं, हमें निडर लोगों की जरूरत है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Said Congress Worker Should Not Fear bjps fake news, We dont need those who believe in RSS ideology and afraid of BJP
राहुल गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन नेताओं पर निशाना साधा, जो पार्टी छोड़कर जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा जो डरते हैं, वे पार्टी छोड़कर चले जाएं। हमें  डरपोक नहीं बल्कि निडर नेताओं की जरुरत है। जो डरते हैं उन्हें पार्टी से निकालो। राहुल गांधी सोशल मीडिया से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


जो डरते हैं वे निकल जाएं
उन्होंने कहा कि जो डरते हैं और जाना चाहते हैं वे चले जाएं, हमें निडर लोगों की जरूरत है। राहुल का इशारा कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में जाने वाले नेताओं जैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद की ओर था। राहुल वर्चुअल बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि बहुत सारे लोग हैं, जो डर नहीं रहे हैं। वे कांग्रेस के बाहर हैं। उनको अंदर लाओ। ...और जो हमारे यहां डर रहे हैं, उनको बाहर निकालो। ...चलो भैया जाओ। आरएसएस के हो तो जाओ, भागो, मजे लो... नहीं चाहिए। जरूरत नहीं है तुम्हारी। हमें निडर लोग चाहिए। ये हमारी विचारधारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा के फेक न्यूज से डरने की जरूरत नहीं
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें भाजपा के फेक न्यूज से डरने की जरूरत नहीं है। जो डरते हैं उन्हें पार्टी से निकालो, और बहुत से निडर लोग हैं, जो कांग्रेस में नहीं हैं, उन्हें अंदर लाया जाना चाहिए। हमें उन लोगों की जरूरत नहीं है जो आरएसएस की विचारधारा में विश्वास करते हैं। गौतरलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव के समय से ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को हाल में ही प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट में जगह मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed