{"_id":"64271c611699cd85a10d3375","slug":"rahul-gandhi-s-satyameva-jayate-postponed-to-april-9-event-coincides-with-pm-modi-s-programme-in-mysuru-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: राहुल के सत्यमेव जयते कार्यक्रम की तारीख बदलकर 9 अप्रैल की गई, उसी दिन पीएम भी मैसूरु में रहेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: राहुल के सत्यमेव जयते कार्यक्रम की तारीख बदलकर 9 अप्रैल की गई, उसी दिन पीएम भी मैसूरु में रहेंगे
Fri, 31 Mar 2023 11:17 PM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:17 PM IST
सार
Karnataka: कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि अयोग्य करार दिए गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का कोलार में पांच अप्रैल को होने वाला कार्यक्रम 'सत्यमेव जयते' नौ अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी।
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी राज्य कर्नाटक में नौ अप्रैल को दो एक ही दिन पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी उस दिन अलग-अलग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दरअसल कांग्रेस ने राहुल गांधी के के 5 अप्रैल के सत्यमेव जयते कार्यक्रम में बदलाव कर इसकी तारीख नौ अप्रैल कर दी है। उस दिन प्रधानामंत्री का भी मैसुरु में कार्यक्रम है।
विज्ञापन
कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि अयोग्य करार दिए गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का कोलार में पांच अप्रैल को होने वाला कार्यक्रम 'सत्यमेव जयते' नौ अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पार्टी के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद ने कोलार में संवाददाताओं से कहा, "राहुल गांधी को उनके भाषण के लिए अदालत की ओर से दो साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता चली गई। इसलिए, पार्टी ने कोलार से संविधान को बचाने के लिए अपनी लड़ाई शुरू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी चुनावी राज्य कर्नाटक में 'जय भारत' रैली करेंगे
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी 9 अप्रैल को कोलार में 'जय भारत' रैली करेंगे। राहुल गांधी 9 अप्रैल को कोलार में होंगे और वहां जय भारत मेगा रैली को संबोधित करेंगे। 11 अप्रैल को वह वायनाड जाएंगे। वह लोगों की आवाज हैं, आप उन्हें कभी चुप नहीं करा सकते। यह आवाज और तेज होती जाएगी।
गौरतलब है कि यह चुनावी रैली राहुल गांधी को लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उनकी पहली जनसभा होगी। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से तैयारी कर रही हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। जनता दल-सेक्युलर के नेताओं ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में जनता राष्ट्रीय पार्टियों को नकार देगी।
भाजपा चुनाव जीतेगी: बोम्मई
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। मुख्यमंत्री बेंगलुरु ग्रामीण जिले के डोड्डाबल्लापुर तालुक के घाटी मंदिर में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार तय करने की प्रक्रिया में है और उन्हें जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा।
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें 2018 में खारिज कर दिया था और इस बार भी उन्हें खारिज कर देंगे। हम निश्चित रूप से वरुणा में कड़ी प्रतिस्पर्धा देंगे। उन्होंने कहा, लोगों की राय है कि विजयेंद्र को चुनाव लड़ना चाहिए। आखिरकार येदियुरप्पा फैसला लेंगे।
कर्नाटक के पूर्व सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने इस बीच अपने बेटे बीवाई विजयेंद्र के वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार किया और कहा कि वह केवल शिकारीपुरा से चुनाव लड़ेंगे। येदियुरप्पा ने कहा कि बीवाई विजयेंद्र के वरुणा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं है। मैं आलाकमान को बताऊंगा कि विजयेंद्र मेरी सीट शिकारीपुरा से चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि येदियुरप्पा शिकारीपुरा से विधायक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कहा था कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस पर उन्हें 'भ्रष्ट' बताने का झूठा आरोप लगाने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने कहा था, पीएम मोदी के नेतृत्व में, हम सत्ता में वापस आएंगे। कांग्रेस भ्रष्ट है और इसलिए वे 40 फीसदी कमीशन जैसे झूठे आरोप लगा रही हैं, इन चीजों को मतदाता दूर रखेंगे।