फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi's attack on NDA, said- their policies to maintain security and peace in JK have failed

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का एनडीए पर हमला, कहा- जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा-शांति कायम करने की उनकी नीतियां फेल

Fri, 25 Oct 2024 04:46 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 25 Oct 2024 04:46 PM IST
सार

उत्तरी कश्मीर में उड़ी सेक्टर के अंतर्गत गुलमर्ग में गुरुवार को आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला कर दिया था। सेना के दो जवान बलिदान हो गए थे। जबकि दो पोर्टर भी मारे गए थे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi's attack on NDA, said- their policies to maintain security and peace in JK have failed
राहुल गांधी - फोटो : X / @RahulGandhi

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर एनडीए सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि एनडीए सरकार की नीतियां सुरक्षा और शांति कायम करने में पूरी तरह फेल हैं। सरकार की इस पर जवाबदेही तय करनी चाहिए। इसके साथ ही सेना के जवानों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

विज्ञापन


आतंकी हमलों की जवाबदेही ले सरकार
एक्स पर पोस्ट में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सेना के वाहन पर कायरतापूर्ण हमले में हमारे बहादुर सैनिकों की शहादत की खबर बेहद दुखद है। हमले में दो पोर्टर की भी जान चली गई। मैं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार की नीतियां जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और शांति स्थापित करने में पूरी तरह से फेल रही हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि वास्तविकता यह है कि राज्य लगातार आतंकवादी गतिविधियों और हमारे सैनिकों पर हमलों और नागरिकों की हत्याओं के कारण खतरे में है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसकी तुरंत जवाबदेही लेनी चाहिए और घाटी में जल्द से जल्द शांति बहाल करनी चाहिए। इसके साथ ही सेना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने भी की आतंकी हमले की निंदा
वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी आतंकी हमले में जान-माल के नुकसान पर कहा कि आतंकी कृत्यों के लिए जितनी भी निंदा की जाए वह पर्याप्त नहीं है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में आतंकी हमले में दो जवानों की शहादत की खबर बेहद दुखद है। हमले में दो पोर्टरों की भी जान चली गई है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में हिंसा और आतंकवाद अस्वीकार्य है। 


सेना के वाहन पर हुआ था हमला
उत्तरी कश्मीर में उड़ी सेक्टर के अंतर्गत गुलमर्ग में गुरुवार को आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला कर दिया था। सेना के दो जवान बलिदान हो गए थे। जबकि दो पोर्टर भी मारे गए थे। तीन अन्य जवान घायल हुए थे। हमले के बाद पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा बलों ने दहशतगर्दों की तलाश शुरू कर दी गई।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed