फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi reply on dynasty trolls politics proud that grandmother and father were killed live interaction chicago university dipesh

'दादी और पिता की हत्या पर गर्व' राहुल गांधी ने शिकागो यूनिवर्सिटी के प्रोफसरों से कही यह बात, जानें क्यों

Sat, 13 Feb 2021 10:33 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sat, 13 Feb 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi reply on dynasty trolls politics proud that grandmother and father were killed live interaction chicago university dipesh
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि उनकी दादी और पिता की हत्या की गई क्योंकि वे किसी चीज के लिए खड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि ट्रोल ने उन्हें एक नेता के तौर पर खुद में सुधार लाने में मदद की। यह बातें उन्होंने शिकागो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दीपेश चक्रवर्ती के साथ डिजिटल बातचीत के दौरान कहीं। वंशवाद के सवाल पर राहुल ने कहा कि पिछले 30-35 साल से उनके परिवार से कोई प्रधानमंत्री नहीं बना है।

विज्ञापन


चक्रवर्ती के साथ बातचीत के दौरान राहुल ने कहा, 'मुझे गर्व है कि मेरी दादी और पिता किसी चीज के खिलाफ खड़े हुए और उसका बचाव करते हुए उनकी हत्या कर दी गई। यह मुझे उनकी और मेरी जगह को समझने में मदद करता है और बताता है कि मुझे क्या करना चाहिए। मुझे कोई पछतावा नहीं है।'
विज्ञापन


वंशवाद राजनीति को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा, 'मेरे परिवार से आखिरी बार 30-35 साल पहले प्रधानमंत्री बने थे। संप्रग सरकार में मेरे परिवर से कोई शामिल नहीं था। मैं कुछ मूल्यों के लिए लड़ता हूं। आप यह नहीं कह सकते कि मैं राजीव गांधी का बेटा हूं तो मैं इन मूल्यों के लिए क्यों नहीं लड़ सकता।' बता दें कि राहुल के पिता स्वर्गीय राजीव गांधी 1984-89 के बीच देश के प्रधानमंत्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 



अपनी राजनीतिक यात्रा के बारे में राहुल ने कहा, 'मैं इस यात्रा में बहुत आगे बढ़ चुका हूं। वे विचार काफी अधिक स्पष्ट हो चुके हैं। अगर आप 15-20 साल पहले मुझसे पूछते कि मैं राजनीति में क्यों आना चाहता हूं तो तब मेरा जवाब आज के मुकाबले काफी अलग होता। जब मैं इसमें आगे बढ़ा तो पता चला कि यहां विचारों की लड़ाई चल रही है। जब कोई अन्य विचार मुझ पर हमला करते हैं तो इससे मुझे खुद को परिष्कृत करने में मदद मिलती है।'

राहुल गांधी को लोग सोशल मीडिया पर लगातार किसी न किसी बात के लिए ट्रोल करते रहते हैं। इसे लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा, 'ट्रोल्स ने मेरी समझ को तेज किया कि मुझे क्या करना है। ये मेरे लिए लगभग एक मार्गदर्शक की तरह हैं, वे मुझे बताते हैं कि मुझे कहां जाना है और मुझे क्या करना है। यह एक विकास है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed