लोकसभा पहुंचे राहुल गांधी, वायनाड से सांसद पद की ली शपथ, सोनिया भी मौजूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17वीं लोकसभा के पहले सत्र की कार्यवाही सोमवार को शुरू हो गई। शुरुआत में लोकसभा में नजर नहीं आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आखिरकार वहां पहुंच गए। दोपहर बाद चार बजे लोकसभा पहुंचे राहुल गांधी ने पहले वायनाड के सांसद के तौर पर शपथ ली फिर सदन में पहुंचे। यहां राहुल की मां और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं।
Congress President and MP from Wayanad, Rahul Gandhi in Lok Sabha, after taking oath. Sonia Gandhi also present. pic.twitter.com/XS0D2C0Efl
विज्ञापन
— ANI (@ANI) June 17, 2019
इससे पहले लोकसभा के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत नवनिर्वाचित सदस्यों ने निचले सदन की सदस्यता की शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर (कार्यवाहक अध्यक्ष) वीरेंद्र कुमार ने शपथ दिलाई। इस दौरान राहुल कहीं नजर नहीं आ रहे थे। इस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने सवाल भी किया कि राहुल गांधी कहां हैं।
हालांकि, राहुल गांधी ने दोपहर 2.38 बजे एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'लोकसभा के सदस्य के रूप में मेरा लगातार चौथा कार्यकाल आज से शुरू होता है। केरल के वायनाड का प्रतिनिधित्व करते हुए मैं आज दोपहर शपथ लेकर संसद में अपनी नई पारी की शुरुआत करूंगा। मैं यह भरोसा दिलाता हूं कि मैं भारत के संविधान के प्रति सच्चा विश्वास और निष्ठा रखूंगा।'
My 4th consecutive term as a Member of the #LokSabha begins today. Representing Wayanad, Kerala, I begin my new innings in Parliament by taking my oath this afternoon, affirming that I will bear true faith and allegiance to the Constitution of India 🇮🇳
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 17, 2019
लोकसभा के पहले सत्र में शामिल होने के बाद राहुल गांधी वापस निकले। वहां से निकलते वक्त उनके चेहरे पर अलग मुस्कान दिखाई दे रही थी।
#WATCH Delhi: Congress President Rahul Gandhi leaves from Lok Sabha. He took oath as a Member of Parliament from Wayanad, earlier today. pic.twitter.com/znHgnHoENn
— ANI (@ANI) June 17, 2019