फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi rafale remark spark heated arguments during defence panel meeting lac situation jual oram bjp mps govt

राफेल को लेकर राहुल के बयान से संसदीय समिति की बैठक में हुआ हंगामा, जानें पूरा मामला

Fri, 19 Feb 2021 09:38 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Fri, 19 Feb 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi rafale remark spark heated arguments during defence panel meeting lac situation jual oram bjp mps govt
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति की गुरुवार को हुई बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पैनल के अध्यक्ष जुएल ओराम के बीच तीखी बहस हो गई। बैठक के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने नियंत्रण रेखा (एलएसी) की स्थिति, चीन के साथ हुए समझौते और राफेल विमान के मामले को उठाया। उन्होंने पूछा कि आखिर क्यों सरकार ने जब पहले 126 राफेल विमानों के लिए समझौता किया था तो उसे घटाकर 26 कर दिया। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने पूछा कि सरकार इस नुकसान की 'क्षतिपूर्ति' कैसे करेगी। खासतौर से ऐसे समय पर जब भारत चीन और पाकिस्तान की तरफ से संयुक्त खतरे का सामना कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि ओराम ने गांधी को एलएसी की स्थिति और राफेल विमान के बारे में लगातार सवाल पूछने से रोका और कहा कि ये 'संदर्भ से बाहर' हैं। हालांकि राहुल ने जोर देकर कहा कि उनके सवाल रक्षा खरीद से जुड़े हैं।
विज्ञापन


बाद में ओराम ने एलएसी की स्थिति और चीन पर अलग और अधिक विस्तृत चर्चा के  गांधी के अनुरोध पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बजटीय आवंटन पर चर्चा पूरी होने के बाद इस मामले को लेकर एक अलग बैठक बुलाई जाएगी। इसी बीच सत्तारूढ़ पार्टी के एक सांसद ने कहा कि गांधी के तर्क अमान्य हैं क्योंकि भारत के पास पर्याप्त हथियार हैं और तीनों राष्ट्रों की परमाणु क्षमता के मद्देनजर विमानों की संख्यात्मक तुलना करना 'अर्थहीन' है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने कहा, 'हम टू फ्रंट युद्ध में खुद का बचाव करने में सक्षम हैं। लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि हम रणनीतिक संपत्ति के साथ एक परमाणु सक्षम राष्ट्र भी हैं।' बैठक के दौरान रक्षा मामलों की संसदीय समिति के सामने रक्षा सचिव और सैन्य अभियानों के महानिदेशक रक्षा क्षेत्र के बजटीय आवंटन और उससे जुड़े विभिन्न प्रावधानों को लेकर प्रजेंटेशन दे रहे थे।


इस दौरान राहुल गांधी ने दोनों अधिकारियों से कुछ सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि भारत देश के जवानों, रक्षा उपकरणों पर चीन और कुछ अन्य देशों की तुलना में कितना पैसा खर्च या निवेश कर रहा है। बता दें कि समिति की पिछली बैठक के दौरान भी राहुल गांधी ने कई शिकायतें की थी। उस समय भी ओराम ने वायनाड से सांसद को टोका था। इसके बाद राहुल बैठक को बीच में ही छोड़कर चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed