फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi questioned leaves out lord ganesh from his ganesh chaturthi wish On Twitter

गणेश चतुर्थी: राहुल गांधी के शुभकामना संदेश में नहीं दिखी गणपति की तस्वीर, लोगों ने पूछ लिया यह सवाल

Fri, 10 Sep 2021 10:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 10 Sep 2021 10:19 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की, उसमें लिखा हुआ था- गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। हालांकि, पोस्ट की गई तस्वीर में गणपति की कोई फोटो नहीं थी।

विज्ञापन
rahul gandhi questioned leaves out lord ganesh from his ganesh chaturthi wish On Twitter
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह देश की जनता को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की, उसमें लिखा हुआ था- गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। पोस्ट की गई तस्वीर में मोदक और आरती की थाली तो दिखाई दे रही थी, लेकिन गणपति की कोई फोटो नहीं थी।। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग राहुल पर निशाना साध रहे हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या राहुल को मूर्तियों से कोई परेशानी है?

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोग राहुल से अलग-अलग सवाल करते नजर आए। कई ने तो यह भी कहा कि राहुल जब भी त्योहारों के दौरान लोगों को शुभकामनाएं देते हैं, तो वे शायद जानबूझकर हिंदू देवताओं की तस्वीर शामिल नहीं करते। किसी ने कहा कि राहुल ऐसे कैसे गणेश चतुर्थी मना रहे थे, जब उनके शुभकामना संदेश में भगवान गणेश ही नहीं थे।

विज्ञापन
 

जन्माष्टमी में भी नहीं की थी फोटो पोस्ट

एक अन्य ट्विटर यूजर ने जन्माष्टमी के शुभकामना संदेश का हवाला देते हुए लिखा कि राहुल को शायद मूर्तियों से कोई परेशानी है। दरअसल, राहुल ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भी भगवान कृष्ण की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं किया था।
 

भाजपा ने भी साधा निशाना

भाजपा आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी ने गणेश जी की तस्वीर का इस्तेमाल किए बिना गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। एक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष का हिंदुओं, उनकी संस्कृति, विश्वासों और परंपराओं के लिए यह तिरस्कार परेशान करने वाला है। कल्पना कीजिए कि कांग्रेस राज में हिंदुओं को व्यवस्थित भेदभाव का सामना करना पड़ा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed