फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Slams Modi Govt said Facts will not change by misleading people India situation like Sri Lanka Latest Update

राहुल गांधी बोले: लोगों को भटकाने से नहीं बदलेंगे तथ्य, भारत के हालात श्रीलंका जैसे, प्रियंका ने सरकार को घेरा

Wed, 18 May 2022 08:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 18 May 2022 08:53 PM IST
सार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बढ़ती कीमतों को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की एक भी ऐसी योजना नहीं है, जो मध्यवर्ग और गरीबों की आमदनी बढ़ाती हो। इन वर्गों के लोगों को डर है कि कहीं रोजमर्रा के खर्चों के लिए भी उन्हें कर्ज न लेना पड़ जाए। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Slams Modi Govt said Facts will not change by misleading people India situation like Sri Lanka Latest Update
राहुल और प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमला बोला। गांधी ने कहा कि भारत बहुत हद तक श्रीलंका की तरह दिखता है, केंद्र को लोगों का ध्यान नहीं भटकाना चाहिए। कांग्रेस, सरकार पर दूसरे मुद्दों की आड़ में अपनी विफलता, महंगाई व बेरोजगारी जैसे मसले छिपाने का आरोप लगाती रही है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा, लोगों का ध्यान भटकाने से तथ्य नहीं बदलेंगे, भारत के हालात बहुत हद तक श्रीलंका जैसे हैं। गांधी ने बेरोजगारी, पेट्रोल की कीमतों और सांप्रदायिक हिंसा को लेकर भारत और श्रीलंका की एकरूपता दर्शाते ग्राफ और तस्वीरें साझा की, साथ ही लोकसभा के अतारांकित प्रश्न, सीएमआईई, पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ और श्रीलंका के केंद्रीय बैंक जैसे कई स्रोतों का हवाला भी दिया। कांग्रेस का कहना है कि भारत के हालात श्रीलंका के रास्ते पर जा रहे हैं, जहां पेट्रोलियम मंत्री को बिगड़ते हालात के कारण इस्तीफा देना पड़ा था।   
विज्ञापन


रोजमर्रा के खर्चों के लिए भी लोगों को लेना पड़ सकता है कर्ज: प्रियंका

  • कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बढ़ती कीमतों को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की एक भी ऐसी योजना नहीं है, जो मध्यवर्ग और गरीबों की आमदनी बढ़ाती हो। इन वर्गों के लोगों को डर है कि कहीं रोजमर्रा के खर्चों के लिए भी उन्हें कर्ज न लेना पड़ जाए। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ट्विटर पर कांग्रेस महासचिव ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए कहा कि महंगाई ने लोगों की मेहनत की कमाई को प्रभावित किया है। सरकार की कोई योजना ऐसी नहीं है, जो लोगों की आय बढ़ाते हुए खर्चे कम करने में मदद करती हो। हिंदी में ट्वीट कर कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed