फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Press Conference on PM Modi address in parliament

Congress: 'मणिपुर जल रहा और PM संसद में हंस रहे थे, उन्हें ये शोभा नहीं देता', राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

Fri, 11 Aug 2023 03:27 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Aug 2023 03:27 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी संसद में मणिपुर पर दो मिनट बोले। मणिपुर में महीनों से आग लगी है, लोग मारे जा रहे हैं। दुष्कर्म हो रहा है, बच्चों को मारा जा रहा है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Press Conference on PM Modi address in parliament
Rahul Gandhi - फोटो : Social Media

विस्तार

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संसद में मणिपुर पर दो मिनट बोले। मणिपुर में महीनों से आग लगी है, लोग मारे जा रहे हैं। दुष्कर्म हो रहा है, बच्चों को मारा जा रहा है। आपने देखा होगा कि प्रधानमंत्री हंस कर बोल रहे थे। मुस्कुरा रहे थे। जोक मार रहे थे। प्रधानमंत्री को यह शोभा नहीं देता है। अगर देश में ऐसा हो रहा है तो प्रधानमंत्री को दो घंटे यह नहीं करना चाहिए था। विषय कांग्रेस पार्टी नहीं था, विषय मणिपुर था, मणिपुर जल रहा है।
विज्ञापन


मोदी जी ने मणिपुर में भारत की हत्या की
आगे बोले कि मैं करीब 19 साल से राजनीति में हूं और करीब हर राज्य में, चाहे बाढ़ आए, सुनामी आए, हिंसा हो, हम जाते हैं। 19 साल के अनुभव में मैंने जो मणिपुर में देखा, वह मैंने पहले कभी नहीं सुना। मैंने संसद में कहा कि अमित शाह जी और नरेंद्र मोदी जी ने मणिपुर में भारत की हत्या की।
विज्ञापन


 मणिपुर दो हिस्सों में बंट चुका है।
साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपको बताता हूं मैंने यह बात बोली क्यों। जब हम वहां पहुंचे तो हमने वहां का दौरा किया। जब हम मैतेई इलाकों में गए, तो हमें साफ कहा गया था कि अगर आपकी सिक्योरिटी डिटेल में कोई कुकी होगा तो आप उसे मत लाइए हम उसे मार देंगे। जब हम कुकी इलाके में गए तो हमें कहा गया कि मैतेई को मत लाइएगा हम उसे गोली मार देंगे। हम जहां गए वहां से अपनी सुरक्षा में मैतेई और कुकियों को हटा दिया। यानी राज्य दो हिस्सों में बंट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानमंत्री संसद में हंस रहे थे
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इसलिए मैंने कहा कि मणिपुर में जो हो रहा है वह भारत की हत्या है। उस पर प्रधानमंत्री हंस रहे थे। वे मणिपुर जा नहीं सकते। हिंदुस्तान की सेना आप सब जानते हो सेना को। जो मणिपुर में हो रहा है, उसे हिंदुस्तान की सेना दो दिन में रोक सकती है। अगर हिंदुस्तान की सेना को कहा गया कि तीन दिन में इस हिंसा को बंद करो तो सेना दो दिन में यह कर सकती है। लेकिन प्रधानमंत्री मणिपुर को आग में जलाना चाहते हैं। इसे बुझाना नहीं चाहते।

पीएम मणिपुर को जलाना चाहते हैं
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय  सेना दो दिन में हालात काबू में ला सकती है लेकिन पीएम मणिपुर को जलाना चाहते हैं और आग को बुझाना नहीं चाहते हैं। प्रधानमंत्री कम से कम मणिपुर जा सकते थे, समुदायों से बात कर सकते थे और कह सकते थे कि मैं आपका पीएम हूं, आइए बात शुरू करें लेकिन मुझे कोई इरादा नहीं दिखता... सवाल यह नहीं है कि क्या पीएम मोदी 2024 में पीएम बनेंगे, सवाल मणिपुर का है जहां बच्चे, लोग मारे जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed