फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi on private visit to Goa, meets state Congress MLAs over dinner

Rahul Gandhi: गोवा के निजी दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, रात्रिभोज पर कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की

Thu, 03 Aug 2023 10:47 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 03 Aug 2023 10:47 AM IST
सार

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि राहुल गांधी बुधवार रात गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर पहुंचे। कांग्रेस नेता के एयरपोर्ट से बाहर आते ही कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में 'राहुल गांधी जिंदाबाद', 'राहुल गांधी भारत जोड़ो' के नारे लगाए।

विज्ञापन
Rahul Gandhi on private visit to Goa, meets state Congress MLAs over dinner
Rahul Gandhi - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी निजी दौरे पर बुधवार रात गोवा पहुंचे। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि राहुल रात करीब 11 बजे पहुंचे। बाद में, उन्होंने राज्य के पार्टी विधायकों के साथ रात्रिभोज किया। बता दें, 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के तीन विधायक हैं।

विज्ञापन

राहुल गांधी जिंदाबाद के लगे नारे
पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि गांधी बुधवार रात गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर पहुंचे। उनका स्वागत करने को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एयरपोर्ट के बाहर मौजूद थे। कांग्रेस नेता के एयरपोर्ट से बाहर आते ही कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में 'राहुल गांधी जिंदाबाद', 'राहुल गांधी भारत जोड़ो' के नारे लगाए। 

विज्ञापन

देर रात किया रात्रिभोज
बाद में, कांग्रेस नेता राजधानी पणजी के पास एक होटल में चले गए। पार्टी के एक नेता ने बताया कि राहुल ने राज्य के कांग्रेस विधायकों के साथ देर रात रात्रिभोज किया। वहीं, गोवा कांग्रेस विधायक कार्लोस फरेरा ने बताया कि प्रवास के दौरान कांग्रेस नेता की कोई आधिकारिक भागीदारी नहीं है। वह आज दोपहर में दिल्ली वापस चले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की दूसरी कड़ी
वहीं, दूसरी ओर एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रदेश में पदयात्रा करने वाले हैं। यह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की दूसरी कड़ी होगी। कांग्रेस पार्टी इस यात्रा को दक्षिणी जिलों से निकालने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि यह यात्रा 15 अगस्त या 2 अक्तूबर से शुरू होने की संभावना है। इस पूरी यात्रा का रूट करीब 3,400 से 3,600 किलोमीटर तक लंबा होगा। राजस्थान के कम से कम चार से पांच जिलों के करीब 400 किलोमीटर के इलाके से यह यात्रा गुजरेगी। इसके जरिए राहुल आदिवासी मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगे। 10 लोकसभा और करीब 60 विधानसभा क्षेत्रों पर केंद्रित करते हुए इस यात्रा का रूट तैयार किया जा रहा है।

पिछली यात्रा में तय की थी इतनी दूरी

पहली भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल कन्याकुमार से कश्मीर के बीच शुरू हुई थी। इसका समापन जनवरी 2023 में हुआ था। कांग्रेस के मुताबिक, इस यात्रा के दौरान 145 दिनों में राहुल और उनकी टीम ने 4080 किमी का सफर तय किया। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरी थी। इसमें राहुल गांधी ने 12 जनसभाएं और 100 से ज्यादा बैठकें की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed