{"_id":"5e3be0278ebc3ee5b122d1eb","slug":"rahul-gandhi-on-pm-modi-speech-in-lok-sabha-long-speech-but-did-not-utter-a-word-on-unemployment","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- लंबा भाषण दिया लेकिन बेरोजगारी पर एक शब्द भी नहीं बोला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- लंबा भाषण दिया लेकिन बेरोजगारी पर एक शब्द भी नहीं बोला
Thu, 06 Feb 2020 03:15 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 06 Feb 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में भाषण दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी के भाषण को लेकर कहा कि उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान समय में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और रोजगार है, हमने प्रधानमंत्री मोदी से कितनी ही बार इस पर बोलने के लिए कहा लेकिन उन्होंने इस पर एक शब्द भी नहीं बोला। उन्होंने कहा कि इससे पहले, वित्त मंत्री ने भी प्रधानमंत्री की तरह लंबा भाषण दिया था लेकिन उन्होंने भी इस मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं बोला।
विज्ञापन
वायनाड सांसद ने कहा कि पीएम मोदी का तरीका देश को महत्तवपूर्ण मुद्दों से भटकाने वाला है। वह कांग्रेस, जवाहरलाल नेहरू, पाकिस्तान इत्यादि पर बोलते है, लेकिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते हैं।
Rahul Gandhi on PM Modi's speech in Lok Sabha today: PM Modi's style is to distract the country from core issues. He talks of Congress, of Jawaharlal Nehru, of Pakistan, etc but not of core issues. https://t.co/D028cy0PYO
— ANI (@ANI) February 6, 2020
बता दें कि बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में एक घंटे 40 मिनट तक बोला। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने अपने संबोधन के दौरान नागरिकता कानून, अनुच्छेद 370, राम मंदिर समेत कई मुद्दों पर बेबाकी से राय जाहिर की।
वहीं कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने इस दौरान संसद में हंगामा भी किया लेकिन पीएम मोदी ने अपना संबोधन जारी रखा। उन्होंने राहुल गांधी के बुधवार को दिए गए भाषण पर भी तीखे व्यंग किए। इसके बाद लोकसभा से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाया गया धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो गया।
सीएए से हिंदुस्तान के किसी भी नागरिक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की दिक्कत ये हैं कि वो बाते करती है, झूठे वादे करती है और दशकों तक उन वादों को टालती रहती है। आज हमारी सरकार अपने राष्ट्र निर्माताओं की भावनाओं पर चलते हुए फैसले ले रही है, तो इनकों दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं फिर से इस सदन के माध्यम से बड़ी जिम्मेदारी के साथ स्पष्ट कहना चाहता हूं कि सीएए से हिंदुस्तान के किसी भी नागरिक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला। चाहे वो मुस्लिम हो, हिंदू हो, सिख हो या अन्य किसी धर्म को मानने वाला हो।