फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi on increasing coronavirus cases in maharashtra says we are not decision maker there

महाराष्ट्र में क्यों बढ़ रहे कोरोना के मामले? राहुल बोले- हम नहीं ले सकते फैसला

Tue, 26 May 2020 03:18 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 26 May 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi on increasing coronavirus cases in maharashtra says we are not decision maker there
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां संक्रमितों की संख्या 50 हजार को पार कर गई है। बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे लेकर बयान दिया। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल ने कहा कि हम महाराष्ट्र में सरकार को समर्थन दे रहे हैं, लेकिन हमारे पास फैसला लेने की पूरी ताकत नहीं है।  

विज्ञापन


साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि जितनी ज्यादा कनेक्टेड (जुड़ी हुईं) जगहें हैं, वहां कोरोना संक्रमण ज्यादा है। इसी वजह से मुंबई-दिल्ली में अधिक मामले सामने आए हैं। हम महाराष्ट्र में सरकार को समर्थन दे रहे हैं, लेकिन हमारे पास फैसला लेने की क्षमता नहीं है। हम पंजाब, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पुडुचेरी में फैसला लेने की स्थिति में हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से महाराष्ट्र को मदद मिलनी चाहिए। हम केंद्र सरकार को केवल सुझाव दे सकते हैं लेकिन सरकार को क्या मानना है, वो उनके ऊपर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन को बताया विफल
बता दें कि आज राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि देश में चार चरणों में लगाया गया लॉकडाउन विफल रहा है। राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि आगे कोरोना संकट से निपटने और जरूरतमंदों को मदद देने की उनकी रणनीति क्या है?  


मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लॉकडाउन पूरी तरह से फेल हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उम्मीद थी कि कोरोना 21 दिन में नियंत्रित हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने अपनी पुरानी मांग दोहराते हुए यह भी कहा कि गरीबों और मजदूरों को 7500 रुपये की मदद दी जाए और राज्य सरकारों को केंद्र की तरफ से पूरी मदद मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed