फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi on Dharmendra Pradhan's resignation: A major step towards improving the education system.

'छात्रों पर गर्व है': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी, पीएम मोदी के माफी मांगने पर क्या कहा?

Sat, 25 Jul 2026 04:41 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 25 Jul 2026 04:41 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने कहा कि अभी हमारी दो मांगें और बाकी हैं। उन्होंने कहा कि हम कॉकरोच हैं, इतनी आसानी से नहीं जाएंगे। वहीं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने देशभर के छात्रों को बधाई दी। उन्होंने इसे देश की शिक्षा व्यवस्था को फिर से संवारने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi on Dharmendra Pradhan's resignation: A major step towards improving the education system.
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश की शिक्षा व्यवस्था को फिर से संवारने की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा कर छात्रों के आंदोलन की सराहना की।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने लिखा, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारी शिक्षा प्रणाली को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है।"  उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर डटकर खड़े होने वाले हर युवा और छात्र को बधाई।
विज्ञापन


राहुल ने दो मांगों का किया जिक्र
राहुल गांधी ने कहा कि अभी दो मांगें बाकी हैं। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य का सम्मान करते हुए माफी मांगें। साथ ही छात्रों पर हुई हिंसा के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने कहा कि किसानों, मजदूरों, गरीबों और समाज के हर उस व्यक्ति, जिसे इस सरकार ने दबाया है या कुचला है, उसे अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी में असली साहस है। पोस्ट के अंत में राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, "इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है। डरो मत!"

क्या बोले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा?
इस मामले पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि मैं देश के छात्रों, युवाओं और बेरोजगार लोगों को बधाई और धन्यवाद देता हूं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को उनके पद से हटा दिया है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर दिया है।


वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा, "पहले दिन से ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। इसकी वजह यह थी कि लाखों छात्रों का भविष्य इनकी गलतियों और नाकामी के कारण अनिश्चित हो गया था। इस सरकार के कार्यकाल में 152 बार पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं। आंदोलनकारियों और कांग्रेस ने एक ही मांग उठाई कि शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें। सरकार ने इस पर हफ्तों और महीनों तक ध्यान नहीं दिया। जब पूरे देश में आलोचना बढ़ी, तब सरकार को लगा कि ध्यान भटकाने के बजाय इस्तीफा देना ही उचित होगा। यदि यह फैसला पहले लिया गया होता, तो छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई, लाठीचार्ज और अन्य घटनाओं जैसी नौबत नहीं आती।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed