{"_id":"670b56d2e133e85bbc0004be","slug":"rahul-gandhi-on-baba-siddique-death-says-complete-collapse-of-law-and-order-in-maharashtra-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baba Siddique: 'महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था तबाह है', बाबा सिद्दीकी की मौत पर राहुल गांधी ने सरकार को कोसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Baba Siddique: 'महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था तबाह है', बाबा सिद्दीकी की मौत पर राहुल गांधी ने सरकार को कोसा
Sun, 13 Oct 2024 12:13 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 13 Oct 2024 12:13 PM IST
सार
महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की बीती रात बांद्रा के निर्मल नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी को आज रात साढ़े आठ बजे मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर दुख जारी किया। राहुल गांधी ने इस हत्याकांड को लेकर महाराष्ट्र सरकार की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से तबाह है। सिद्दीकी एनसीपी में शामिल होने से पहले लंबे समय तक कांग्रेस के सदस्य रहे थे।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की बीती रात बांद्रा के निर्मल नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी को आज रात साढ़े आठ बजे मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'बाबा सिद्दीकी के दुखद निधन से हैरान और दुखी हूं। इस मुश्किल वक्त में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के प्रति हैं। इस भयावह घटना ने महाराष्ट्र की खराब कानून व्यवस्था को उजागर कर दिया है। सरकार को इस मामले की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और न्याय होना चाहिए।'
कांग्रेस से रहा लंबा नाता
बाबा सिद्दीकी ने राजनीति की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में की थी और लंबे समय तक वह कांग्रेस के सदस्य रहे। वह पहली बार BMC में कॉरपोरेटर (पार्षद) चुने गए थे। बाबा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी और साल 1977 में पार्टी की स्टूडेंट विंग NSUI में शामिल हुए थे। इसके बाद 1980 में बांद्रा युवा कांग्रेस महासचिव, 1982 में बांद्रा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और 1988 में मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने।
विज्ञापन
साल 1999 में बाबा कांग्रेस के ही टिकट पर पहली बार बांद्रा वेस्ट सीट से विधायक बने। बाबा सिद्दीकी साल 2014 तक लगातार तीन बार बांद्रा वेस्ट से विधायक चुने गए। वे महाराष्ट्र सरकार में 2004-2008 तक खाद्य और श्रम मंत्री भी रहे। साल 2019 में बाबा सिद्दीकी को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया। फरवरी, 2024 में वे कांग्रेस छोड़ अजित पवार की NCP में शामिल हुए थे। वे महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुंबई डिवीजन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन