फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi not Savarkar Facebook post case, Professor Yogesh Soman standing by what I says

'राहुल गांधी सावरकर नहीं' फेसबुक पोस्ट मामला: प्रोफेसर बोले- जो कहा उस पर कायम हूं

Wed, 22 Jan 2020 03:05 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 22 Jan 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi not Savarkar Facebook post case, Professor Yogesh Soman standing by what I says
योगेश सोमन - फोटो : ANI

राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने वाले मुंबई यूनिवर्सिटी ने एकेडमी ऑफ आर्ट के डायरेक्टर योगेश सोमन ने कहा है कि मैंने जो कहा मैं उस पर कायम हूं। बता दें कि राहुल के खिलाफ बयान देने के बाद प्रोफेसर को जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया था। 

विज्ञापन


डायरेक्टर सोमन ने कहा है कि मैंने जो कहा, उस पर कायम हूं। मुझे जबरन छुट्टी पर भेजे जाने की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिल रही है। आधिकारिक जांच होने पर मैं आधिकारिक बयान दूंगा।
विज्ञापन


बता दें कि मुंबई विश्वविद्यालय के प्रोफेसर योगेश सोमन ने दिसंबर महीने में फेसबुक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक पोस्ट लिखा था। यह पोस्ट राहुल गांधी के वीर सावरकर को लेकर दिए गए बयान से संबंधित बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेसर ने वीडियो ब्लॉग भी लिखा था, जिसमें से कुछ शब्दों को आपत्तिजनक माना गया। इसी के चलते प्रोफेसर को छुट्टी पर भेज दिया गया। वही, यूनिवर्सिटी का कहना है कि प्रोफेसर योगेश सोमन को पोस्ट के लिए नहीं बल्कि उनके खिलाफ कई अन्य शिकायतें थी जिसके चलते कार्रवाई की गई।

मालूम हो कि 13 दिसंबर को एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि वे राहुल सावरकर नहीं राहुल गांधी हैं। उसके बाद उन्होंने मेक इन इंडिया की खिल्ली उड़ाते हुए कहा था कि अब यह प्रोजेक्ट रेप इन इंडिया बन गया है। राहुल गांधी के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी।

क्या था फेसबुक पोस्ट
मुंबई यूनिवर्सिटी में अकेडमी ऑफ थिएटर आर्ट्स के निदेशक सोमन ने फेसबुक और ट्विटर पर 14 दिसंबर को 51 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा है कि आप वास्तव में सावरकर नहीं हो, सच तो यह है कि आप आप सच्चे गांधी भी नही हो, आपके पास कोई वैल्यू नही है। यह कहते हुए गांधी के पप्पूगिरी का विरोध करता हूं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed