{"_id":"5d92d8e98ebc3e01665e4d08","slug":"rahul-gandhi-met-pinarayi-vijayan-at-his-residence-discuss-flood-relief-and-rehabilitation-efforts","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: पिनराई विजयन से मिले राहुल गांधी, कई मुद्दों पर की बातचीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: पिनराई विजयन से मिले राहुल गांधी, कई मुद्दों पर की बातचीत
Tue, 01 Oct 2019 10:11 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोचीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोचीन
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी-पिनराई विजयन
- फोटो : ANI
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से मुलाकात की और राज्य में बाढ़ राहत एवं पुनर्वास के प्रयासों को लेकर चर्चा की। विजयन से केरल भवन में मुलाकात के बाद गांधी ने संवाददाताओं से कहा, 'राज्य में बाढ़ राहत एवं पुनर्वास के प्रयासों के मुद्दे पर चर्चा हुई।'
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विजयन से मुलाकात करने के बाद राहुल गांधी ने कहा, 'हमने बाढ़ राहत और पुनर्वास प्रयासों के मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा हमने अन्य सामान्य मुद्दों के साथ एनएच-766 के वन खंड पर रात्रि यातायात प्रतिबंध के मुद्दे पर बातचीत की।'
विज्ञापन
Delhi: Congress leader & Wayanad MP Rahul Gandhi meets Kerala CM Pinarayi Vijayan at Cochin House, says ,"We discussed issues of flood relief & rehabilitation efforts & the issue of night traffic ban on the forest stretch of NH-766, along with other general issues. " pic.twitter.com/QBSGPGogU4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 1, 2019
गांधी ने कहा कि राज्य के कई दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत के संदर्भ में उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पूरा प्रयास कर रही है और केंद्र से भी बातचीत चल रही है। विजयन से गांधी की मुलाकात के दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार को धन शोधन मामले में उनकी न्यायिक हिरासत अवधि समाप्त होने पर दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया।