{"_id":"61a89fe4e98e6b6da207d415","slug":"rahul-gandhi-meets-the-12-suspended-rajya-sabha-mps-mallikarjun-kharge-slams-modi-government-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parliament: राज्यसभा से निलंबित 12 सांसदों से मिले राहुल गांधी, खड़गे ने भाजपा पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Parliament: राज्यसभा से निलंबित 12 सांसदों से मिले राहुल गांधी, खड़गे ने भाजपा पर साधा निशाना
Thu, 02 Dec 2021 03:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 02 Dec 2021 03:58 PM IST
सार
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार जब से आई है तब से मनरेगा के बजट में कटौती कर रही है। जो बजट उन्होंने 2020-21 में 1,10,000 करोड़ रुपए का रखा था उन्होंने इसे अब 73,000 करोड़ रुपए कर दिया है। इसमें 38,000 करोड़ रुपए कम किया गया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा के 12 सांसदों से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुलाकात की। राहुल ने यह मुलाकात निलंबित सांसदों के विरोध प्रदर्शन के दौरान की। इन 12 सांसदों को पिछले मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में हंगामे और अनुशासनहीनता के लिए मौजूदा शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया था। टीएमसी ने भी मामले में न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
- All India Trinamool Congress (@AITCOfficial) 2 Dec 2021
विज्ञापन
इस बीच कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार जब से आई है तब से मनरेगा के बजट में कटौती कर रही है। जो बजट उन्होंने 2020-21 में 1,10,000 करोड़ रुपए का रखा था उन्होंने इसे अब 73,000 करोड़ रुपए कर दिया है। इसमें 38,000 करोड़ रुपए कम किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब कोरोना काल के दौरान लोग अपने-अपने घर वापस लौटे तो उनके पास काम नहीं था। उनके तलाश करने के बाद भी काम का पता नहीं चला। एक तरफ तो उन्हें काम नहीं मिला, दूसरी ओर सरकार बजट कम करते जा रही है।