फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi meeting with CM of congress leading states after propose his resignation

कमलनाथ-गहलोत सहित चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने की राहुल से मुलाकात

Mon, 01 Jul 2019 06:20 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 01 Jul 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi meeting with CM of congress leading states after propose his resignation
भूख हड़ताल पर बैठे पार्टी कार्यकर्ता - फोटो : ANI

कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सोमवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के प्रति अपना समर्थन जताया। राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे को लेकर अड़े हुए हैं। चारों मुख्यमंत्रियों ने राहुल गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसले को बदलने की गुहार लगाई। हालांकि राहुल अपने फैसले पर अटल नजर आ रहे हैं।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी राहुल गांधी के साथ बैठक के लिए दिल्ली में उनके आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि बैठक अच्छी रही, हमने करीब दो घंटे तक बातचीत की। हमने उनतक पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को पहुंचाया। हमें उम्मीद है कि वह हमारी बात पर विचार करेंगे और सही फैसला लेंगे। 
 


इस बैठक से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी स्वीकार करेंगे। राहुल गांधी के अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा के बाद एक साथ इन चारों मुख्यमंत्रियों की यह पहली मुलाकात रही।


यह बैठक ऐसे समय पर हुई जब पार्टी में गांधी की भविष्य की भूमिका पर रहस्य बना हुआ है और विभिन्न स्तरों पर पद से त्यागपत्र देने वालों की झड़ी लगी हुई है। वहीं, राहुल गांधी को मनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे।
 
मालूम हो कि कांग्रेस कार्यसमिति की 25 मई को हुई बैठक में गांधी ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी कि गहलोत और कमलनाथ ने अपने बेटों को पार्टी से आगे रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed