फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   rajpath ›   Rahul Gandhi may become Congress president on November 20

राहुल की 'ताजपोशी' पर लग सकती है मुहर, CWC ने 20 नवंबर को बुलाई बैठक

Sun, 19 Nov 2017 11:28 AM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Nov 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
 Rahul Gandhi may become Congress president on November 20
राहुल गांधी
सोमवार 20 नवंबर को कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई है। पूरे देश में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में यह बैठक बुलाई गई है। सीडब्ल्यूसी कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च ईकाई है और इसमें पार्टी के सामने मौजूद चुनौतियों को देखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता की भावी दशा-दिशा के संबंध में निर्णय लिया जाता है।
विज्ञापन


विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 नवंबर को होने वाली इस बैठक में अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के अलावा पार्टी को राहुल गांधी के रूप में नया अध्यक्ष देने पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के संबंध में पार्टी का कोई वरिष्ठ पदाधिकारी कुछ नहीं कह रहा है। सबके पास इस संबंध में केवल एक ही जवाब है कि पार्टी के संविधान के अनुसार कांग्रेस के पास नया अध्यक्ष चुनने के लिए दिसंबर 2017 तक का समय है और राहुल गांधी बहुत जल्द पार्टी के अध्यक्ष हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 नवंबर को होने वाली सीडब्ल्यूसी की बैठक में इस बारे में चर्चा होगी और अहम निर्णय लेकर पार्टी कांग्रेस अध्यक्ष के  चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ा देगी।

ये भी पढ़ेंः क्या राहुल और कांग्रेस की लोकप्रियता से घबरा रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी?

उपयुक्त समय
सीडब्ल्यूसी की यह बैठक हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूर्ण होने तथा गुजरात विधानसभा चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के बीच हो रहा है। अभी केन्द्र सरकार ने संसद का शीतकालीन सत्र को लेकर भी कोई निर्णय नहीं लिया है। 

इस तरह राजनीति के लिहाज से पार्टी के सामने कई चुनौतियां मौजूद है। इसी के साथ-साथ पार्टी के नये अध्यक्ष का चुनाव भी काफी अहम मसला है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, नेता, केंन्द्रीय ईकाई के सदस्य सभी राहुल गांधी को पार्टी के अध्यक्ष पद पर देखना चाहते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस समय को राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने के लिहाज से काफी अहम है।
 

सोनिया ने भी कहा था 

 Rahul Gandhi may become Congress president on November 20
सोनिया गांधी
कुछ समय पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुस्तक के लोकार्पण के समय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संवाददाताओं के एक सवाल पर बहुत जल्द राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने का जवाब दिया था। सोनिया गांधी के इस वक्तव्य के बाद से राहुल को अध्यक्ष बनाए की तारीख पर चर्चा हो गई थी। 

सूत्र बताते हैं इसके लिए पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख को लेकर अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव किया था। अब पार्टी के रणनीतिकार चाहते हैं कि गुजरात चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने से पहले राहुल को अध्यक्ष बनाये जाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

क्या है योजना

 Rahul Gandhi may become Congress president on November 20
सोनिया गांधी - फोटो : social media
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीडब्ल्यूसी 20 नवंबर को पार्टी द्वारा कराए गए आंतरिक चुनाव प्रक्रिया पर मुहर लगाएगी। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत होगी। एक वरिष्ठ सूत्र के अनुसार कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति ने जो प्रस्ताव तैयार किया है उसके हिसाब से 24 नवंबर तक नामांकन किया जा सकेगा। 

नामांकन वापस लेने के लिए एक दिसंबर तक का समय होगा। लेकिन यदि कोई और प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए चुनौती नहीं देता तो 24 नवंबर को ही राहुल गांधी का अध्यक्ष बनना तय हो जाएगा। कदाचित नामांकन में कुछ और नाम आते हैं और वे एक दिसंबर तक अपना नाम वापस लेते हैं तो राहुल गांधी एक दिसंबर को निर्विरोध कांग्रेस अद्यक्ष चुन लिए जाएंगे। फिलहाल अभी जो स्थिति है, उसमें नहीं लगता कि राहुल गांधी को कोई भी कांग्रेस का नेता चुनौती देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed