फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Malappuram speech at the inauguration of Hima Dialysis Center in kerala

केरल: राहुल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- सावरकर को पढ़ने वाले को नहीं पता भारत का असली मतलब

Wed, 29 Sep 2021 02:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 29 Sep 2021 02:28 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि अगर आप सावरकर जैसे लोगों को पढ़ेंगे तो वे कहेंगे कि भारत एक भूगोल है। वे कलम लेते हैं, नक्शा खींचते हैं और कहते हैं कि यह भारत है। इस रेखा के बाहर यह भारत नहीं है और इस रेखा के अंदर यह भारत है। 
 

विज्ञापन
Rahul Gandhi Malappuram speech at the inauguration of Hima Dialysis Center in kerala
राहुल गांधी मलप्पुरम में संबोधन देते हुए - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को केरल के दौरे पर पहुंचे। राहुल गांधी का यहां के कोझिकोड हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद राहुल गांधी मलप्पुरम पहुंचे जहां उन्होंने हिमा डायलिसिस सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया और लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सावरकर पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर आप सावरकर जैसे लोगों को पढ़ेंगे तो वे कहेंगे कि भारत एक भूगोल है। वे कलम लेते हैं, नक्शा खींचते हैं और कहते हैं कि यह भारत है। इस रेखा के बाहर यह भारत नहीं है और इस रेखा के अंदर यह भारत है। फिर एक सवाल उठता है कि क्या भारत सिर्फ एक नक्शा है? बिल्कुल नहीं क्योंकि अगर इस क्षेत्र में लोग नहीं होते तो आप यह नहीं कहते कि यह भारत है। राहुल ने कहा कि हमारे लिए भारत यहां रहने वाले लोग हैं। भारत लोगों के बीच का संबंध है। जहां हिन्दू-मुस्लिम-सिख के बीच संबंध, तमिल-हिन्दी-उर्दू-बंगाली के बीच संबंध हो। मुझे प्रधानमंत्री से समस्या है कि वे इन संबंधों को तोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


यहां रहने वाले लोग मेरे लिए भारत: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि क्या होता है यदि कोई भारतीय व्यक्ति हवाई जहाज में चढ़कर अमेरिका चला जाता है, तो क्या वह भारतीय नहीं रहता? उस स्थिति में भी वह एक भारतीय ही रहता है। तो मेरे लिए, यहां रहने वाले लोग भारत हैं। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों से भारत बनता है और इसकी संस्कृति मजबूत होती है।
विज्ञापन


भारतीयों के बीच संबंध तोड़ रहे हैं पीएम मोदी 
राहुल गांधी ने कहा कि अगर पीएम मोदी भारतीयों के बीच संबंध तोड़ रहे हैं तो वे भारत के विचार पर हमला कर रहे हैं। इसलिए मैं उनका विरोध करता हूं। अगर वे इसी तरह भारतीयों के बीच संबंध तोड़ेंगे तो यह मेरा कर्तव्य है कि मैं भारत के लोगों के बीच सेतु बनाने का काम करूं। हर बार जब वे दो भारतीयों के बीच एक पुल को तोड़ने के लिए नफरत का इस्तेमाल करते है, तो मेरा काम उस सेतु को फिर से बनाने के लिए प्यार का इस्तेमाल करना है। मैं इस देश में विभिन्न परंपराओं, विचारों, विभिन्न धर्मों, विभिन्न संस्कृतियों को समझे बिना पुल नहीं बना सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed