फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi made New team of Congress spokesman in New Year

नए साल पर लोकसभा की तैयारी में जुटे राहुल गांधी, खड़ी की आक्रामक प्रवक्ताओं की नई टीम 

Mon, 31 Dec 2018 09:01 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 31 Dec 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi made New team of Congress spokesman in New Year

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दमदार और आक्रामक ढंग से पार्टी का पक्ष रखने वाले युवा नेताओं की टीम तैयार की है। टीम के कई चेहरे मीडिया में दिखते रहे हैं लेकिन प्रवक्ताओं के रूप में वरिष्ठ नेताओं के बीच युवा चेहरे भी राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में दिखाई देंगे। 

विज्ञापन


इसमें राज्यसभा सांसद डा. सैय्यद नासिर हुसैन को भी शामिल किया गया है। जबकि मीडिया पैनल में लंबे समय से शामिल रहे पवन खेड़ा, जयवीर शेरगिल, रागिनी नायक, डा. गौरव वल्लभ , राजीव त्यागी, अखिलेश प्रताप सिंह, सुनील अहीर, सुश्री हिना कावारे, डा. श्रावण दासोजू को पदोन्नति देकर राष्ट्रीय प्रवक्ता का दर्जा दिया गया है।  
विज्ञापन


न्यूज चैनलों पर बतौर पैनलिस्ट शामिल होने वाले चेहरों में कुछ नए नाम जोड़े गए हैं। डा. शमा मोहम्मद, सुश्री ऐश्वर्या महादेव, आदिल बोफराई, अमन पवार, संजय चोकर, अनिल दंतोरी और जरिता शामिल की गई हैं। मोहम्मद खान को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, संजीव सिंह को पदोन्नत कर मुख्य राष्ट्रीय मीडिया संयोजक और मनोज त्यागी को संयोजक बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed