{"_id":"5d996f058ebc3e93d62b0eee","slug":"rahul-gandhi-leaves-for-bangkok-by-vistara-flight-amid-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो राज्यों में विधानसभा चुनावों के बीच बैंकॉक गए राहुल गांधी? विपक्ष का कांग्रेस पर तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दो राज्यों में विधानसभा चुनावों के बीच बैंकॉक गए राहुल गांधी? विपक्ष का कांग्रेस पर तंज
Sun, 06 Oct 2019 10:18 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 06 Oct 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
विमान में बैठे राहुल गांधी
- फोटो : Twitter
कांग्रेस में चल रहे आंतरिक कलह और महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनावों के बीच सोशल मीडिया में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी के बैंकॉक जाने की खबर वायरल बो रही है। इसके बाद से ही ट्विटर पर बैंकॉक ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स पूछ रहे हैं कि आखिर राहुल कहां चले गए हैं?
विज्ञापन
ट्विटर पर दावा किया जा रहा है कि शनिवार को राहुल विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट से बैंकॉक के लिए रवाना हो गए। यूजर्स कह रहे हैं कि राहुल बैंकॉक गए हैं। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
राहुल ऐसे वक्त में जनता की नजरों से दूर हैं जब दो सप्ताह बाद ही दो राज्यों में चुनाव होना है, जिसको लेकर उनके बैंकॉक जाने पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले 2015 में भी उनके बैंकॉक जाने को लेकर खबरें आई थी। गौरतलब है कि राहुल गांधी पार्टी की स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, इसको लेकर भाजपा भी सक्रिय हो गई हैं, भाजपा आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि क्या आप भी हैरान है कि बैंकॉक क्यों ट्रेंड कर रहा है।
Just in case you are wondering why is Bangkok trending... https://t.co/1uhgdvaXqZ
— Amit Malviya (@amitmalviya) October 5, 2019
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता तजिंदर सिंह बग्गा ने ट्वीट किया कि बैंकॉक अब भारत में ट्रेंड कर रहा है।
Bangkok is now trending in India
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) October 5, 2019
भाजपा नेता जवाहर यादव ने दावा किया कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी बैंकॉक रवाना हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल शनिवार शाम नई दिल्ली से रवाना हुए।
अहमद पटेल साहब कल @BhupinderSHooda साहब से पूछ रहे थे पार्टी गई कहा ? आज पता चला पार्टी बैंकॉक गई है ।@narendramodi @mlkhattar @TajinderBagga pic.twitter.com/iHiYmh84PV
— Jawahar Yadav (@jawaharyadavbjp) October 5, 2019
हालांकि इसको लेकर कांग्रेस ने अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। गौरतलब है कि हरियाणा की 90 सीटों और महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाला है। दोनों राज्यों के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे।