फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi kisaan yaatra: khat get limlight

राहुल गांधी किसान यात्रा: क्या बात, अब तो खाट के भी ठाट

Thu, 06 Oct 2016 01:06 AM IST
पुनीत शर्मा/ अमर उजाला, मथुरा
पुनीत शर्मा/ अमर उजाला, मथुरा Updated Thu, 06 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi kisaan yaatra: khat get limlight
खाट - फोटो : ANI
कांग्रेस की खाट सभाओं के चलते खाट के भी ठाठ आ गए है। मार्केट में नए-नए डिजाइन की खाट पहुंच गईं हैं। खाट भी ऐसी कि अगर बंगले के बेडरूम में पहुंच जाए तो शान बढ़ा दे। गांव की चौपालों पर तो चारपाई पर बैठकर खूब सियासी चर्चे हो रहे हैं। कई जगह तो खाट का नाम भी कांग्रेस वाली खाट कर दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार के गांवों में खाट का चलन सबसे ज्यादा रहा। अगर किसी की चौपाल पर आठ दस खाट पड़ी हैं तो माना जाता था कि वह उस गांव का बड़ा आदमी है। लेकिन धीरे धीरे खाट घरों से दूर होने लगी। फोल्डिंग पलंग आ गए। चौपालों पर मूढ़ा और कुर्सियां बिछ गईं। लेकिन इस साल जैसे ही कांग्रेस ने खाट की ब्रांडिंग शुरू की। राहुल गांधी खाट सभा करने लगे। 
विज्ञापन


सियासी मंच पर खाट पहुंच गई तो मार्केट भी उसी तरह से तैयार हो गया। डिजाइनदार खाट बन रही हैं। सादा बान वाली खाट, प्लास्टिक के बान वाली चारपाई, निबाड़ वाली खाट, कपड़े वाली खाट, प्लास्टिक की चादर वाली खाट तैयार हो रही हैं। मथुरा में खाट की 35 दुकानें हैं। दुकानदार वीरेंद्र कुमार बताते हैं कि खाट की बिक्री तो पिछले वर्षों में बहुत कम हो गई है। शहरों से तो खरीदारी होती ही नहीं है। गांव में जरूर खाट जा रही है। लेकिन पहले सादा खाट ही बनती थी और अब कई डिजाइन आ गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सौ रुपये से लेकर 800 रुपये तक में बिक रही है खाट

rahul gandhi kisaan yaatra: khat get limlight
अबरार का कहना है कि पांच सौ रुपये से लेकर 800 रुपये तक की खाट है। बान वाली खाट क्योंकि चुभती थी लिहाजा अब कपड़े की चादर वाली खाट आ गई है। डीग गेट निवासी सुभाष का कहना है कि अब लोहे के पाइप वाली खाट भी आ गई है। यह खाट बहुत मजबूत होती है। होटल और ढाबों से इस प्रकार की खाट की मांग सबसे ज्यादा है। 

अलीपुर निवासी मदन मेजर का कहना है कि उनकी चौपाल में हमेशा खाट रही है। वैसे भी चौपाल खाट से ही सजती है। एक खाट पर तीन लोग आराम से बैठ सकते हैं। वहीं गांव में जिसका भी  थोड़ा सा सियासी ताल्लुकात है और लोगों का आना जाना लगा रहता है वहां तो खाट बहुत जरूरी है। वैसे भी चुनाव को लेकर गतिविधियां चल रही हैं तो प्रत्याशी और पार्टियों के लोग असरदार व्यक्तियों के घरों पर पहुंचते हैं।  

सादे बान वाली खाट-500 रुपये
निबाड़ वाली खाट-600 रुपये
प्लास्टिक वाली खाट-700 रुपये
कपड़े वाली खाट-600
लोहे के पाइप वाली खाट-800
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed