फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi is ready for karnataka and meghalaya assembly election

कर्नाटक और मेघालय से शुरू होगी राहुल गांधी की चुनावी परीक्षा

Sat, 27 Jan 2018 09:39 PM IST
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Jan 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi is ready for karnataka and meghalaya assembly election
- फोटो : pti

राहुल गांधी को बतौर कांग्रेस अध्यक्ष इस साल कई चुनावी परीक्षाएं देनी होंगी। उनके सामने भाजपा शासित राज्यों को छीनने से बड़ी चुनौती अपनी पार्टी शासित राज्यों को बचाने की है। उत्तराखंड और हिमाचल के हाथ से निकल जाने के बाद अब कर्नाटक और मेघालय को बचाने की जिम्मेदारी उन पर है।

विज्ञापन


फरवरी में त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें से मेघालय में कांग्रेस की सरकार है और यहां पार्टी पर सत्ता बचाए रखने का दबाव है। हालांकि पार्टी कर्नाटक को लेकर ज्यादा सतर्क दिख रही है। 
विज्ञापन


पार्टी कर्नाटक सरकार के कामकाज को लेकर देश में संदेश देना चाहती है। इसके लिए राहुल ने पार्टी नेताओं से ऐसा घोषणा पत्र तैयार करने को कहा है, जिसका एजेंडा समाज से जुड़े विभिन्न वर्गों से बातचीत पर आधारित हो। वह खुद भी व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं और प्रबुद्ध वर्ग से बात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात चुनाव में राहुल के निशाने पर भाजपा थी लेकिन कर्नाटक में वह अपना फोकस अपनी सरकार की उपलब्धियों और कामकाज पर रखेंगे। उनके भाषणों में जमीनी टच और मुद्दों पर काम बीते एक महीने से वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली की टीम कर रही है। हाल में कर्नाटक सरकार की ओर से शुरू की गई कुछ योजनाएं और फैसले इसी रणनीति का हिस्सा हैं जिसमें जन भागीदारी बढ़ाने वाले कार्यक्रम शामिल हैं।

देवगौड़ा पर भी नजर

Rahul Gandhi is ready for karnataka and meghalaya assembly election
कर्नाटक में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जनता दल (एस) भी खुद को मुकाबले में बनाए हुए है। 224 सीटों वाली विधानसभा में उसने 2013 में 40 सीटें जीती थी। 

कांग्रेस इस बार भी अकेले चुनाव लड़ रही है लेकिन बदले राजनीतिक माहौल और समीकरण में देवगौड़ा की पार्टी पर भी उसकी नजर रहेगी। राज्य के कांग्रेसी नेता बहुमत पाने का दावा कर रहे हैं लेकिन देवगौड़ा से दूरी भी नहीं बढ़ाना चाह रहे हैं।

राहुल 30 को मेघालय में म्यूजिकल नाइट से शुरू करेंगे चुनाव अभियान 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मेघालय में म्यूजिकल नाइट के जरिए पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रदेश कांग्रेस ने 30 जनवरी को इसका आयोजन किया है। इसमें देशभर के मशहूर म्यूजिकल बैंड शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम दो घंटे तक चलेगा। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष स्थानीय लोगों से मुलाकात व बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed