फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi is not the favorite leader of Hardik Patel

हार्दिक पटेल के पसंदीदा नेता नहीं हैं राहुल गांधी, बताया ये नाम जो आप सोच भी नहीं सकते  

Fri, 23 Feb 2018 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Updated Fri, 23 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi is not the favorite leader of Hardik Patel
हार्दिक पटेल
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मिलकर गुजरात में भाजपा को हराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाने वाले पाटीदार समाज के चर्चित नेता हार्दिक पटेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कतई पसंद नहीं हैं। लेकिन, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी उनके पसंदीदा नेता नहीं हैं। हार्दिक पटेल ने कहा है कि उनके सबसे पसंदीदा नेता दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को एक हिंदी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में जब हार्दिक से उनकी पसंद नापसंद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने मन की बात सार्वजनिक की। हार्दिक ने साफ-साफ कहा कि राहुल उनके नेता नहीं हैं। चर्चा के दौरान उनके साथ गुजरात के कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर भी मौजूद थे। हार्दिक ने कहा कि गुजरात चुनाव में मेरा चरित्र हनन करने की कोशिश की गई और मेरे बेडरूम तक कैमरे लगा दिए गए। उन्होंने कहा कि गुजरात में चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने धन-बल का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


युवाओं में पैठ बना रहे हैं हार्दिक

हार्दिक पटेल ने युवाओं में पैठ बनाने की कोशिश शुरू की है। इस कड़ी में शुक्रवार की दोपहर कांग्रेस के युवा नेता व मुंबई युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर के असल्फा स्थित घर पहुंचे। सूरज ठाकुर कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के मुंबई अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस दौरान कई छात्र नेता भी मौजूद थे। उन्होंने युवा नेताओं से लंबी चर्चा की। सूरज सिंह ठाकुर राजपूत समाज से हैं। समझा जा रहा है कि महाराष्ट्र में मोदी सरकार के खिलाफ युवाओं का आंदोलन शुरू करने को लेकर दोनों के बीच चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed