{"_id":"5a904a364f1c1b410b8bab87","slug":"rahul-gandhi-is-not-the-favorite-leader-of-hardik-patel","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पटेल के पसंदीदा नेता नहीं हैं राहुल गांधी, बताया ये नाम जो आप सोच भी नहीं सकते ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हार्दिक पटेल के पसंदीदा नेता नहीं हैं राहुल गांधी, बताया ये नाम जो आप सोच भी नहीं सकते
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
हार्दिक पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मिलकर गुजरात में भाजपा को हराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाने वाले पाटीदार समाज के चर्चित नेता हार्दिक पटेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कतई पसंद नहीं हैं। लेकिन, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी उनके पसंदीदा नेता नहीं हैं। हार्दिक पटेल ने कहा है कि उनके सबसे पसंदीदा नेता दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे हैं।
शुक्रवार को एक हिंदी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में जब हार्दिक से उनकी पसंद नापसंद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने मन की बात सार्वजनिक की। हार्दिक ने साफ-साफ कहा कि राहुल उनके नेता नहीं हैं। चर्चा के दौरान उनके साथ गुजरात के कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर भी मौजूद थे। हार्दिक ने कहा कि गुजरात चुनाव में मेरा चरित्र हनन करने की कोशिश की गई और मेरे बेडरूम तक कैमरे लगा दिए गए। उन्होंने कहा कि गुजरात में चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने धन-बल का इस्तेमाल किया।
युवाओं में पैठ बना रहे हैं हार्दिक
हार्दिक पटेल ने युवाओं में पैठ बनाने की कोशिश शुरू की है। इस कड़ी में शुक्रवार की दोपहर कांग्रेस के युवा नेता व मुंबई युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर के असल्फा स्थित घर पहुंचे। सूरज ठाकुर कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के मुंबई अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस दौरान कई छात्र नेता भी मौजूद थे। उन्होंने युवा नेताओं से लंबी चर्चा की। सूरज सिंह ठाकुर राजपूत समाज से हैं। समझा जा रहा है कि महाराष्ट्र में मोदी सरकार के खिलाफ युवाओं का आंदोलन शुरू करने को लेकर दोनों के बीच चर्चा हुई है।