फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress vs BJP: Rahul Gandhi is Man Enough Amit Malviya’s Dig on Ajay Rai Latke-Jhatke Row News in Hindi

Congress Vs BJP: राहुल गांधी मर्द हैं तो...स्मृति ईरानी पर कांग्रेस नेता की टिप्पणी के बाद भाजपा का पलटवार

Wed, 21 Dec 2022 11:17 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 21 Dec 2022 11:17 AM IST
सार

कांग्रेस नेता अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि अमेठी सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। स्मृति ईरानी यहां केवल 'लटके झटके' करती हैं और चली जाती हैं।

विज्ञापन
Congress vs BJP: Rahul Gandhi is Man Enough Amit Malviya’s Dig on Ajay Rai Latke-Jhatke Row News in Hindi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर कांग्रेस नेता अजय राय की ओर से की गई 'लटके झटके' वाली टिप्पणी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब भाजपा के आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने पलटवार किया है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि अगर राहुल गांधी मर्द हैं, तो उन्हें 2024 में अमेठी के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा खुले तौर पर करनी चाहिए। बजाय इसके कि वे अजय राय जैसे कृपापात्र लोगों के पीछे छिप जाएं। इतना ही नहीं भाजपा नेता अमित मालवीय ने इस दौरान राहुल गांधी को 2024 के लोकसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


अजय राय ने की थी टिप्पणी
दरअसल, बीते सोमवार को कांग्रेस नेता अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि अमेठी सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। स्मृति ईरानी यहां केवल 'लटके झटके' करती हैं और चली जाती हैं। अमेठी की जनता लटके-झटके दिखाकर जाने वाली सांसद को हराने का मन बना चुकी है। यहां कांग्रेस को बड़ी जीत मिलेगी। 



स्मृति ईरानी ने भी किया था पलटवार 
कांग्रेस नेता अजय राय के बयान के बाद अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को घेरा था। उन्होंने ट्वीट किया था कि सुना है राहुल गांधी ने आपने अपने किसी प्रांतीय नेता से अभद्र तरीके से 2024 में अमेठी से लड़ने की घोषणा करवाई है। तो क्या आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूं दूसरी सीट पर तो नहीं भागेंगे? डरेंगे तो नहीं?

बता दें, अजय राय की टिप्पणी के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की ओर से यूपी में कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि, कांग्रेस नेता अजय राय ने अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा है कि इसमें कोई अश्लीलता नहीं है। यह सामान्य क्षेत्रीय भाषा है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed