ट्विटर पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी को व्हाइट हाउस के ‘अनफॉलो करने’ से हुई निराशा: राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि व्हाइट हाउस द्वारा ट्विटर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘अनफॉलो किए जाने’ से उन्हें निराशा हुई है और विदेश मंत्रालय को इसका संज्ञान लेना चाहिए।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं व्हाइट हाउस द्वारा ट्विटर पर हमारे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ‘अनफॉलो किए जाने’ से निराश हुआ हूं।’’ गांधी ने कहा कि विदेश मंत्रालय को इसका संज्ञान लेना चाहिए।
I'm dismayed by the "unfollowing" of our President & PM by the White House. I urge the Ministry of External Affairs to take note.
विज्ञापन विज्ञापन
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 29, 2020
बता दें कि व्हाइट हाउस ने 10 अप्रैल को पीएम मोदी और भारत के पांच ट्विटर हैंडल को फॉलो करना शुरू किया था। लेकिन अब व्हाइट हाउस ने इन सभी को अनफॉलो कर दिया है। व्हाइट हाउस ने जिन ट्विटर अकाउंट को फॉलो करना शुरू किया था उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, अमेरिका में भारतीय दूतावास और भारत में अमेरिकी दूतावास शामिल हैं। इनके अलावा भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर को भी फॉलो किया गया था।
इसी के साथ व्हाइट हाउस द्वारा फॉलो किए जाने वाले अकाउंट की संख्या 19 हो गई थी, जिसमें सभी विदेशी हैंडल भारत से ताल्लुक रखते थे। अब व्हाइट हाउस ने एक बार फिर से 13 ट्विटर हैंडल को फॉलो करना शुरू कर दिया है। व्हाइट हाउस अब जिन अकाउंट को फॉलो कर रहा है वो सभी अमेरिकी प्रशासन और डोनाल्ड ट्रंप से संबंधित हैं।
दरअसल, अमेरिका अन्य किसी देशों या उसके राष्ट्राध्यक्षों के ट्विटर हैंडल को फॉलो नहीं करता, मगर भारत के ये हैंडल्स अपवाद स्वरूप फॉलो किए गए थे। लेकिन अमेरिका ने अब अपने रुख में बदलाव कर लिया है और अब व्हाइट हाउस अमेरिका के बाहर किसी को फॉलो नहीं कर रहा है।