फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi interacts with Rajkot fire victims kin virtually news in hindi

राजकोट गेम जोन हादसा: एक महीने बाद राहुल गांधी ने पीड़ितों के परिजनों से की बातचीत, 25 जून को बंद का आह्वान

Sat, 22 Jun 2024 04:12 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 22 Jun 2024 04:12 PM IST
सार

गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने दिल्ली में राहुल गांधी के साथ थे, जबकि गुजरात कांग्रेस विधायक जिगनेश मेवानी और पार्टी नेता लालजी देसई पीड़ितों के परिजनों के साथ मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi interacts with Rajkot fire victims kin virtually news in hindi
राहुल गांधी - फोटो : ANI/AICC

विस्तार

गुजरात में राजकोट के टीआरपी गेम जोन में पिछले महीने भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के लगभग एक महीने बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कुछ पीड़ितों के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने परिजनों से कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। इस हादसे में जान गंवाने वालों में चार बच्चे भी शामिल है। यह घटना 25 मई को घटी थी।
विज्ञापन


पार्टी के एक सूत्र ने कहा, "कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार की दोपहर को पथिक आश्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कुछ पीड़ितों के परिजनों से बातचीत की। यह बातचीत करीब आधे घंटे तक चली। इस दौरान उन्होंने शोक व्यक्त किया और परिजनों से कहा कि पार्टी उनके साथ है।"
विज्ञापन


25 जून को बंद रखने की अपील
गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने दिल्ली में राहुल गांधी के साथ थे, जबकि गुजरात कांग्रेस विधायक जिगनेश मेवानी और पार्टी नेता लालजी देसई पीड़ितों के परिजनों के साथ मौके पर मौजूद थे। इस वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद कांग्रेस ने 25 जून को राजकोट बंद का आह्वान किया। दरअसल, इस दिन घटना को एक महीना पूरा हो जाएगा। कांग्रेस पीड़ितों के परिजनों को अधिक मुआवजा देने के साथ अन्य मांगों के लिए भाजपा पर दवाब बना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पीड़ितों के परिजनों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोगों से एक दिन का बंद रखने की अपील की। 15 जून को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद गेनी ठाकोर भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।


क्या था पूरा मामला
बता दें कि 25 मई की  शाम राजकोट के टीआरपी ‘गेम जोन’ में भीषण आग लगने से 12 वर्ष की कम आयु के 12 बच्चों समेत कुल 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। शव पूरी तरह से जल चुके थे। पुलिस ने बताया था कि मृतकों में 12 साल से कम उम्र के कम से कम 12 बच्चे शामिल थे। पुलिस के मुताबिक स्कूलों में छुट्टी होने के कारण टीआरपी गेम जोन में बड़ी संख्या में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed