फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi insulted most constitutional institutions alone: Arun Jaitley

फेल स्टूडेंट हमेशा टॉपर से चिढ़ता, विदेश से लौटते ही जेटली का राहुल पर हमला

Mon, 11 Feb 2019 04:30 AM IST
अनिल पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 11 Feb 2019 04:30 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi insulted most constitutional institutions alone: Arun Jaitley
अरुण जेटली
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने राफेल सौदे मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पीएम नरेंद्र मोदी से निजी दुश्मनी निकालने जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए राहुल की  फेल विद्यार्थी और पीएम की टॉपर से की।
विज्ञापन


इलाज करा कर विदेश से लौटते ही उन्होंने राहुल पर तीखा वार किया और कहा कि एक फेल विद्यार्थी हमेशा से टॉपर को नापसंद करता आया है। इस दौरान जेटली ने गाय पर कांग्रेस पर दोहरा स्टैंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस पार्टी के नेता केरल में कैमरे के सामने गोमांस खाते हैं और मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज करते हैं। 
विज्ञापन


कई ट्वीटों के माध्यम से जेटली ने राहुल पर जीएसटी, रक्षा सौदे में दलाली, आर्थिक अपराध कर विदेश भागे उद्योगपतियों के मामले में भी निशाना साधा। जेटली ने कहा कि बैंक में लूट यूपीए कार्यकाल के दौरान 2008 से 2014 के बीच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के कार्यकाल में एक भी सौदा बिना दलाली के नहीं हुआ। वर्तमान सरकार ने जब ऐसे उद्योगपतियों पर शिकंजा कसा तो ये विदेश भाग गए। इस दौरान कांग्रेस ने बिचौलियों और ऐसे उद्योगपतियों को भगाने का आरोप सरकार पर मढ़ा। मगर अब जब बिचौलिये वापस लाए जा रहे हैं और भगोड़ों को वपस लाने की जमीन तैयार हो रही है तब इनकी बोलती बंद हो गई है। 

केंद्रीय मंत्री कांग्रेस पर फर्जी आंदोलनों और झूठ के माध्यम से मोदी सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चूंकि झूठ ज्यादा देर तक नहीं टिकते, इसलिए राफेल मामले में कांग्रेस का हाथ खाली रहा।


जहां तक राफेल सौदे का सवाल है तो इससे भारत की मुकाबला करने की सामरिक क्षमता बढ़ी है। इस सौदे में सरकार ने करोड़ों रुपये बचाए हैं।

मगर जब कांग्रेस का इस मामले में चेहरे से नकाब उतरा तो उसने आधे अधूरे पत्र से सरकार के खिलाफ एक नई धारणा बनाने की असफल कोशिश की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह सरकार हमेशा सेना के साथ खड़ी रही है। कांग्रेस की तरह किसी ने सेना प्रमुख को सड़क का गुंडा नहीं कहा। सेना पर सरकार के तख्तापलट करने जैसे शर्मनाक खबरें नहीं छपवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed