{"_id":"64b7c2c66e4d16b5940a8869","slug":"rahul-gandhi-in-pics-sonia-gandhi-with-oxygen-mask-inside-plane-that-made-emergency-landing-in-bhopal-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: इमरजेंसी लैंडिंग के वक्त राहुल ने खींची सोनिया की तस्वीर, ऑक्सीजन मास्क लगाए दिखीं; बोले- मां...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: इमरजेंसी लैंडिंग के वक्त राहुल ने खींची सोनिया की तस्वीर, ऑक्सीजन मास्क लगाए दिखीं; बोले- मां...
Wed, 19 Jul 2023 04:35 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Wed, 19 Jul 2023 04:35 PM IST
सार
Rahul Gandhi:मंगलवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी नॉन शेड्यूल फ्लाइट से दिल्ली जा रहे थे। रात करीब आठ बजे तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट को भोपाल में लैंड कराना पड़ा। बुधवार को राहुल ने विमान के अंदर मां सोनिया गांधी की एक तस्वीर साझा की।
विज्ञापन
इमरजेंसी लैंडिंग के वक्त सोनिया गांधी
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की फ्लाइट की भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। अब इस घटनाक्रम के दौरान की एक फोटो सामने आई है जिसे खुद राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
विज्ञापन
दबाव में प्रार्थना की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं मां: राहुल
दरअसल, बुधवार को राहुल ने आपातकालीन लैंडिंग करने वाले विमान के अंदर मां सोनिया गांधी की एक तस्वीर साझा की। सोनिया गांधी चार्टर्ड विमान के अंदर अपनी सीट पर आपातकालीन ऑक्सीजन मास्क पहने हुईं हैं। राहुल गांधी ने फोटो के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मां, विषम परिस्थिति में भी अत्यधिक संयमित।
विज्ञापन
भोपाल में हुई थी आपातकालीन लैंडिंग
इससे पहले एयरपोर्ट अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेता नॉन शेड्यूल फ्लाइट से दिल्ली जा रहे थे। रात करीब आठ बजे तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट को भोपाल में लैंड कराना पड़ा। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस के कुछ नेता एयरपोर्ट पहुंंचे। इनमें विधायक कुणाल चौधरी, आरिफ मसूद, पीसी शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, शोभा ओझा शामिल थे। इन नेताओं ने राहुल और सोनिया से मुलाकात की। दोनों नेता भोपाल से इंडिगो की फ्लाइट से करीब 9.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान डेढ़ घंटा दोनों केंद्रीय नेता भोपाल एयरपोर्ट पर रहे। बता दें कि इससे पहले दोनों नेताओं ने बेंगलुरु में मंगलवार को विपक्षी दलों की बैठक में शिरकत की थी।
विज्ञापन