फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi hit out at the Narendra Modi government for not filling up vacant posts

Politics: 'झूठी गारंटियों का झोला लेकर घूम रहे PM', राहुल का सरकारी नौकरियों में खाली पड़े पदों को लेकर हमला

Mon, 04 Mar 2024 10:58 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 04 Mar 2024 10:58 AM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की नीयत ही रोजगार देने की नहीं है। नए पद निकालना तो दूर वह केंद्र सरकार के खाली पड़े पदों पर भी कुंडली मार कर बैठे हैं। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi hit out at the Narendra Modi government for not filling up vacant posts
राहुल गांधी - फोटो : social media

विस्तार

लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। इस बीच में वह लगातार भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस नेता ने खाली पड़े पदों को नहीं भरने को लेकर निशाना साधा और कहा कि नरेंद्र मोदी की नीयत ही रोजगार देने की नहीं है। युवाओं के लिए नौकरियों के बंद दरवाजे खोलने का संकल्प इंडिया ब्लॉक का है।

विज्ञापन


देश के युवाओं एक बात नोट कर लो
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, देश के युवाओं एक बात नोट कर लो! नरेंद्र मोदी की नीयत ही रोजगार देने की नहीं है। नए पद निकालना तो दूर वह केंद्र सरकार के खाली पड़े पदों पर भी कुंडली मार कर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि अगर संसद में पेश किए गए केंद्र सरकार के आंकड़ों को ही मानें तो 78 विभागों में नौ लाख 64 हजार पद खाली हैं।
विज्ञापन


इतने लाख पद खाली
कांग्रेस नेता ने कहा कि महत्वपूर्ण विभागों में ही देखें तो रेलवे में 2.93 लाख, गृह मंत्रालय में 1.43 लाख और रक्षा मंत्रालय में 2.64 लाख पद खाली हैं।

झूठी गारंटियों का झोला लेकर घूम रहे पीएम
उन्होंने सरकार पर सवालों की बौछार करते हुए कहा कि क्या केंद्र सरकार के पास इस बात का जवाब है कि 15 प्रमुख विभागों में 30 फीसदी से अधिक पद खाली क्यों हैं? ‘झूठी गारंटियों का झोला’ लेकर घूम रहे प्रधानमंत्री के अपने ही कार्यालय में बड़ी संख्या में अति महत्वपूर्ण पद खाली क्यों हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


I.N.D.I.A का संकल्प
राहुल ने कहा, 'स्थाई नौकरी देने को बोझ मानने वाली भाजपा सरकार लगातार संविदा व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है, जहां न सुरक्षा है और न सम्मान। खाली पड़े पद देश के युवाओं का हक हैं और हमने इन्हें भरने के लिए एक ठोस प्लान तैयार किया है। I.N.D.I.A का संकल्प है, हम युवाओं के लिए नौकरी के बंद द्वार खोल देंगे।' उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के अंधेरे को चीर कर युवाओं के भाग्य का सूर्योदय होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed