{"_id":"688b3dc8b21591027b042792","slug":"rahul-gandhi-has-evidence-for-his-votes-theft-allegations-karnataka-cm-siddaramaiah-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: 'राहुल गांधी के पास हैं वोट चोरी के आरोपों के सबूत', कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का बड़ा दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: 'राहुल गांधी के पास हैं वोट चोरी के आरोपों के सबूत', कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का बड़ा दावा
Thu, 31 Jul 2025 03:26 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 31 Jul 2025 03:26 PM IST
सार
Siddaramaiah On Rahul Gandhi: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बड़ा दावा किया है कि कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पास वोट चोरी के आरोपों के सबूत हैं। राहुल गांधी 5 अगस्त को इस मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपेंगे और जनता के सामने तथ्यों को पेश करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि वह इस मामले को देशव्यापी मुद्दा बनाएगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी और सिद्धारमैया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पास लोकसभा चुनाव के दौरान 'वोट चोरी' के आरोपों से जुड़े सबूत मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी 5 अगस्त को बंगलूरू में प्रदर्शन करेंगे और चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलकर इस मामले में दस्तावेज सौंपेंगे। सीएम सिद्धारमैया ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'राहुल गांधी के पास इस बात के सबूत हैं कि कर्नाटक में वोटों की चोरी कैसे की गई। वह इस मुद्दे को लेकर यहां विरोध प्रदर्शन करेंगे और चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे।'
यह भी पढ़ें - मालेगांव केस: ‘सनातन धर्म को बदनाम करने वालों को माफी मांगनी चाहिए’, भाजपा ने राहुल-सोनिया पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने क्या कहा था?
राहुल गांधी ने 23 जुलाई को आरोप लगाया था कि देश में चुनावों की चोरी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी ने कर्नाटक की एक लोकसभा सीट का गहराई से अध्ययन किया है और वोट चोरी की पूरी प्रक्रिया का पता लगा लिया है। उन्होंने कहा, 'कर्नाटक में हमने एक सीट को चुना और उसकी वोटर लिस्ट को डिजिटल फॉर्मेट में कन्वर्ट किया। इस प्रक्रिया में छह महीने लगे। इसके बाद हमें समझ में आ गया कि वोट चोरी कैसे होती है, कौन करता है और नए वोटर्स कहां से लाए जाते हैं।' राहुल गांधी का कहना है कि 'हमें इसका कागजी सबूत मिल गया है। हम इसे जनता और चुनाव आयोग के सामने रखेंगे।'
विज्ञापन
बंगलूरू में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के मुताबिक, कांग्रेस नेता 5 अगस्त को बंगलूरू में एक प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन का तरीका और स्थान अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा होगी। वहीं उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार, जो कि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि प्रदर्शन रैली, मार्च या धरने के रूप में होगा- यह निर्णय तकनीकी कारणों और अदालत के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को लिया जाएगा।
क्या आरोप हैं?
सिद्धारमैया और राहुल गांधी दोनों का कहना है कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार का कारण सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि अवैध चुनावी हेरफेर भी था। उनका आरोप है कि कई सीटों पर अचानक नए वोटर्स जोड़े गए। वर्षों से वोट डालने वाले पुराने वोटर्स के नाम बिना कारण हटा दिए गए। चुनाव आयोग का दुरुपयोग करके ये हेराफेरी की गई।
यह भी पढ़ें - Tamil Nadu: विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में बदला सियासी समीकरण, पन्नीरसेल्वम ने तोड़ा एनडीए से नाता
बिहार में वोटर लिस्ट पर विवाद के बीच कर्नाटक का मुद्दा
गौरतलब है कि बिहार में भी हाल ही में मतदाता सूची में गड़बड़ियों का मामला उठा है। इसी के बीच राहुल गांधी ने कर्नाटक की एक सीट का उदाहरण देते हुए पूरे देश में चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।