फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi gave bizarre answers to students during his visit in government school at Amethi

वीडियो: छात्रा के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा- मोदीजी से पूछिए, यह मेरी सरकार नहीं है

Tue, 17 Apr 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Updated Tue, 17 Apr 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi gave bizarre answers to students during his visit in government school at Amethi
राहुल गांधी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय अमेठी दौरे पर हैं। यहां उन्होंने एक सरकारी स्कूल का दौरा किया, जहां छात्रों के सवालों के उन्होंने अजीब जवाब दिए। अमेठी में स्कूली छात्रों के साथ बातचीत के दौरान एक छात्रा ने गांधी से पूछा कि सरकार ने बहुत से कानून बनाए हैं लेकिन वह सभी गांवों में ठीक तरह से लागू क्यों नहीं हो पाते हैं? इसके जवाब में राहुल ने कहा- यह आप मोदीजी से पूछिए। मेरी सरकार थोड़ी ही है। जब हमारी सरकार होगी तब हमसे पूछना। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष के इस जवाब से वहां सभी मुस्कुराने लगे।  इसके बाद जब उसी छात्रा ने अमेठी को लेकर सांसद से सवाल पूछा को उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया और सारा आरोप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर मढ़ दिया।
विज्ञापन


राहुल ने कहा- नहीं नहीं। अमेठी को तो योगीजी चलाते हैं। मैं तो अमेठी का सांसद हूं। मेरा काम लोकसभा में कानून बनाने का है। मगर योगीजी का काम यूपी को चलाने का है और योगीजी दूसरा काम कर रहे हैं। बिजली का काम नहीं कर रहे हैं, पानी का काम नहीं कर रहे हैं। शिक्षा का काम नहीं कर रहे हैं और क्रोध फैला रहे हैं। राहुल ने छात्रों द्वारा पूछे गए कुछ और सवालों के जवाब दिए और वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि संसद में भूमिका के अलावा एक सांसद का अपने राज्य या निर्वाचन क्षेत्र के विकास में काफी महत्वपूर्ण योगदान होता है। उसे हर साल स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत अपने क्षेत्र पर 5 करोड़ रुपए खर्च करने के लिए आवंटित किए जाते हैं। वहीं अमौसी एयरपोर्ट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का मौका न मिलने पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने राहुल गांधी के चले जाने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का घेराव किया। आरोप लगाया कि पैसे लेकर स्वागत लाइन में नेताओं व कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया।

सोमवार की सुबह करीब 10 बजे राहुल गांधी अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। हर बार की तरह उनके स्वागत के लिए सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर सुबह ही पहुंच गए थे। चूंकि स्वागत लाइन में ज्यादा भीड़ होने पर एसपीजी एतराज करती है, इसलिए इस बार स्वागत करने वालों का एक मानक तय कर दिया गया था। इसके तहत स्वागत लाइन में लगने के लिए एमएलए, पूर्व एमएलए, पूर्व एमपी, पूर्व मंत्री, पीसीसी व एआईसीसी सदस्य और प्रकोष्ठों व विभागों के चेयरमैन के नाम ही आगे बढ़ाए गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed