शिक्षक दिवस पर राहुल गांधी ने ट्रोलर्स को घेरा, विरोधियों पर ऐसे कसा तंज
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने शिक्षक दिवस पर एक ट्वीट कर तंज भरे अंदाज में कुछ लोगों का आभार जताया। उन्होंने ट्वीट कर अपने राजनीतिक विरोधियों, सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वालों और एजेंडा पत्रकारों पर तंज कसा।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'उन सभी लोगों का आभार जिनसे मुझे पूरे साल कुछ सीखने का मौका मिला।' इसके बाद उन्होंने लिखा, 'इसमें सोशल मीडिया पर ट्रोल्स करने वाली फौज, कुछ एजेंडा पत्रकार और मेरे राजनीतिक विरोधी शामिल हैं। जिनके कटाक्ष, गलत प्रचार और गुस्से ने मुझे काफी कुछ सिखाया और मुझे एक मजबूत इंसान बनाया।'
On #TeachersDay I thank all those from whom I’ve learnt, over the years 🙏
विज्ञापन विज्ञापन
That includes the army of social media trolls, some journalists-with-an-agenda & my political adversaries, whose vicious barbs, false propaganda & anger has taught me a lot & made me much stronger 🙏 — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 5, 2019
राहुल गांधी देश के उन राजनीतिज्ञों में हैं जिन्हें अक्सर ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है। उनकी राजनीति और चुनावी भाषण या फिर किसी अवसर पर किया गया ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। इसमें सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह की प्रतिक्रिया होती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.