फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi ED appearance: Congress said, 'Satya ka Sangram' will continue'

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की पेशी से पहले कांग्रेस बोली- 'जारी रहेगा सत्य का संग्राम', हम न डरेंगे न झुकेंगे

Mon, 13 Jun 2022 10:14 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Jun 2022 10:14 AM IST
सार

सुरजेवाला ने कहा, राहुल गांधी के नेतृत्व में सत्य का संग्राम जारी रहेगा। आजादी की लड़ाई के दौरान अंग्रेज भी कांग्रेस की आवाज को दबा नहीं पाए, फिर यह सत्ताधारी सरकार कैसे हमारी आवाज को दबाएगी।

विज्ञापन
Rahul Gandhi ED appearance:  Congress said,  'Satya ka Sangram' will continue'
Randeep Singh Surjewala - फोटो : ANI

विस्तार

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आज ईडी के सामने पेशी होनी है। इससे पहले कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस मौके पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा, हम राहुल गांधी के नेतृत्व में ईडी कार्यालय तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालेंगे। हम संविधान के रक्षक हैं। न झुकेंगे और न ही डरेंगे। भारी पुलिस बल तैनात कर यह साबित हो गया है कि मोदी सरकार कांग्रेस से हिल गई है। 

विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा, राहुल गांधी के नेतृत्व में सत्य का संग्राम जारी रहेगा। आजादी की लड़ाई के दौरान अंग्रेज भी कांग्रेस की आवाज को दबा नहीं पाए, फिर यह सत्ताधारी सरकार कैसे हमारी आवाज को दबाएगी। उन्होंने मोदी सरकार को कायर बताते हुए कहा। मोदी सरकार ने कई बैरिकेटिंग और पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। मध्य दिल्ली में अघोषित आपातकाल लगाया है। यह साबित करता है कि मोदी सरकार कांग्रेस से हिल गई है। 
विज्ञापन


सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ बंद केस डाले गए: पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि हमनें गांधीवादी और शांतिपूर्ण तरीके से एक मार्च निकालने की कोशिश की थी लेकिन दिल्ली में अनुमति नहीं मिली। मुझे लगता है कि ये लोग जिस तरह एजेंसी का दुरूपयोग कर रहे हैं वो जगजाहिर है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी और तमाम नेताओं पर 7-8 साल से बंद केस डाले गए। पायलट ने कहा कि कहीं ना कहीं राजनीतिक विरोधियों पर दबाव बनाने की राजनीति चल रही है। देश में इतने जरूरी मुद्दे हैं लेकिन अलग विचारधारा के लोगों को दबाने का काम हो रहा है। कांग्रेस के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकजुट रहेंगे कांग्रेसी नेता
राहुल की ईडी के सामने पेशी से पहले छत्तीसगढ़ से कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता एकजुट रहेंगे। पुलिस का इस्तेमाल अलग मकसद के लिए किया जा रहा है, लेकिन हम अपने काम को आगे बढ़ाते रहेंगे।  



किसी के साथ जाना तो अपराध नहीं: अधीर रंजन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ED ने राहुल जी को बुलाया इसमें हमें कोई ऐतराज नहीं है। वो जाएंगे उनके साथ हम भी जाएंगे। किसी के साथ जाना तो अपराध नहीं है। ये जबरदस्ती अनुमति नहीं दे रहे हैं। दंगा करना हमारा इरादा नहीं है, ये सब भाजपा करती है। हम शांतिपूर्ण आंदोलन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed