फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi donates crowdfunding campaign Donate For Desh urged public to contribute

Donate For Desh: क्राउडफंडिंग अभियान में राहुल गांधी ने किया दान, जनता से भी किया योगदान का आग्रह

Wed, 20 Dec 2023 12:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 20 Dec 2023 12:00 AM IST
सार

राहुल गांधी ने दान देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन भी उपस्थित थे। इस दौरान राहुल गांधी ने माकन से पूछा कि कितनी राशि आएगी अभियान से तो माकन ने कहा कि ऐसा कोई खास लक्ष्य नहीं है लेकिन रकम उम्मीद से ज्यादा होगी।

विज्ञापन
Rahul Gandhi donates crowdfunding campaign Donate For Desh urged public to contribute
Rahul Gandhi Donates. - फोटो : Twitter

विस्तार

कांग्रेस ने क्राउडफंडिंग अभियान डोनेट फॉर देश शुरू किया है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मंगलवार को क्राउडफंडिंग अभियान में दान दिया। दान देने के बाद राहुल ने कहा कि प्रगतिशील भारत के लिए यह उनका योगदान है। इसी के साथ उन्होंने लोगों से भी अभियान का हिस्सा बनने के लिए आग्रह किया है। हालांकि, गांधी ने यह साझा नहीं किया कि आखिर उन्होंने कितनी राशि दान की है।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने दान देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन भी उपस्थित थे। इस दौरान राहुल गांधी ने माकन से पूछा कि कितनी राशि आएगी अभियान से तो माकन ने कहा कि ऐसा कोई खास लक्ष्य नहीं है लेकिन रकम उम्मीद से ज्यादा होगी। गांधी ने कहा कि कौन सा संगठन सबसे अधिक योगदान दे रहा है। माकन ने गांधी से कहा कि उन्होंने एकत्र किए गए धन की गणना राज्य-वार की है। अभी तक महाराष्ट्र ने सबसे अधिक योगदान दिया है। इसके बाद राजस्थान और उत्तर प्रदेश का स्थान है।

विज्ञापन

 

 

सोमवार को शुरू हुआ अभियान
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सोमवार को डोनेट फॉर देश (देश के लिए दान) अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस अभियान पर कहा कि पहली बार कांग्रेस देश के लिए दान करने को कह रही है। खरगे ने कहा, 'अगर आप लगातार अमीर लोगों पर निर्भर होकर काम करेंगे तो आपको उनकी नीति माननी पड़ेगी। महात्मा गांधी ने भी देश को आजादी दिलाने के लिए लोगों से चंदा लिया था।' पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि 18 साल से अधिक उम्र के भारतीय इस अभियान के जरिये 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुने की राशि चंदे के रूप में दे सकते हैं।

लूट का पैसा छिपाने की कोशिश- भाजपा
कांग्रेस के इस अभियान का भाजपा ने विरोध किया। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि इसी समय कांग्रेस के एक सांसद के घर से 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का अवैध धन बरामद हुआ है। यह पैसा जनता से लूटे हुए धन का है। कांग्रेस इस लूट से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। यही कारण है कि जनता से पैसे मांगने का नाटक कर वह लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। यदि उसे पैसा चाहिए तो उसे जनता से नहीं, बल्कि अपने इन करोड़पति सांसदों से ही पैसा मांगना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed