फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi disqualified: Youth Congress will protest against BJP MPs and MLAs

Rahul Gandhi: BJP सांसदों-विधायकों का घेराव करेगी यूथ कांग्रेस, राहुल की सांसदी छिनने पर बन रही ये रणनीति

Sat, 25 Mar 2023 01:52 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:52 PM IST
विज्ञापन
सार
Rahul Gandhi Disqualified: भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी ने कहा कि अदाणी महाघोटाले से ध्यान हटाने के लिए राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है। सच बोलने और लोकतंत्र के उसूलों के अनुसार जनता के हक के लिए लड़ने वालों का मुंह बंद करने का ये एक प्रयास है...
loader
rahul gandhi disqualified: Youth Congress will protest against BJP MPs and MLAs
Rahul Gandhi disqualified- पीएम मोदी को पुतला फूंकते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता - फोटो : Agency

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद से कांग्रेस पार्टी ने देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। युवा कांग्रेस भी मैदान में उतर गई है। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे देश में सड़कों पर उतरेंगे और सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि हमारे राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के मामले को लेकर युवा कांग्रेस पूरे देशभर में प्रदर्शन करेगी। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हर राज्य भाजपा के सांसद और विधायकों के घरों पर धरना-प्रदर्शन और घेराव करेंगे। इसके अलावा हर जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन के बड़े कार्यक्रम होंगे।

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi LIVE: 'मेरे अगले भाषण से डरकर अयोग्य कराया, पूछता रहूंगा कि अदाणी का मोदीजी से क्या रिश्ता है?'

श्रीनिवास बी.वी ने कहा कि अदाणी महाघोटाले से ध्यान हटाने के लिए राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है। सच बोलने और लोकतंत्र के उसूलों के अनुसार जनता के हक के लिए लड़ने वालों का मुंह बंद करने का ये एक प्रयास है। भाजपा तमाम कोशिशें कर ले, दुनियाभर का जोर लगा ले, हमारी आवाज थमने वाली नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कदम लड़खड़ाने वाले नहीं हैं। हमारे नेता राहुल गांधी इन सब से घबराने वाले नहीं हैं। युवा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता सच के इस महासंग्राम में राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। जब लड़ाई सच्चाई के लिए होती है, तो तकलीफें जरूर होती है, लेकिन जीत सच की होती है।  

उन्होंने कहा, मोदी तंत्र में दंगे भड़काना अपराध नहीं है, महिलाओं को अपशब्द कहना अपराध नहीं है, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ, महंगाई के खिलाफ, नफरत के खिलाफ, पीएम के मित्रों के खिलाफ, आवाज उठाना सबसे बड़ा गुनाह है। लेकिन अंत में हार तानाशाह की होगी क्योंकि गांधी कभी डरते नही है। राहुल गांधी सच के सिपाही हैं और उन्होंने सच कहने के लिए माफी नहीं मांगी बल्कि सजा को चुना है।

यह भी पढ़ें: 'गांधीवादी विचारधारा के साथ विश्वासघात': राहुल की सजा पर आया अमेरिकी सांसद का बयान, जानें क्या प्रतिक्रिया दी

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि सबको पता है कि हमारे नेता राहुल गांधी तानाशाह के खिलाफ आवाज को बुलंद कर रहे हैं। गलत को गलत कहने का साहस दिखा रहे हैं। इस साहस से तानाशाह घबराया हुआ है। कभी ईडी, कभी पुलिस, कभी केस, कभी सजा से डराने में जुटा है। राहुल गांधी इस मामले में न्यायसंगत अपील दायर करेंगे और वो लड़ेंगे और जीतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed