फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi damage control on surgical strike, said- no need to give evidence, full faith in army

Surgical strike: सर्जिकल स्ट्राइक पर राहुल का डैमेज कंट्रोल, कहा- सबूत देने की जरूरत नहीं, सेना पर पूरा भरोसा

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Tue, 24 Jan 2023 03:33 PM IST
सार

Surgical strike: मंगलवार को राहुल गांधी ने कहा, हमारी पार्टी में लोकतंत्र है। सभी को बोलने का अधिकार है। भाजपा में इस तरह से किसी को खुलकर अभिव्यक्ति का अधिकार नहीं है। हमारी आर्मी, बेहतर कार्य कर रही है। उसे सबूत देने की जरूरत नहीं है...

विज्ञापन
Rahul gandhi damage control on surgical strike, said- no need to give evidence, full faith in army
Surgical strike: Rahul Gandhi in Jammu Kashmir - फोटो : संवाद

विस्तार

'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा सोमवार को 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने का मामला गर्माता जा रहा है। मंगलवार को सर्जिकल स्ट्राइक के बयान पर राहुल गांधी को 'डैमेज कंट्रोल' के लिए उतरना पड़ा। राहुल ने कहा, सेना को सबूत देने की जरूरत नहीं, हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा है। सेना जो करती है, वह ठीक है।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता का यह बयान पार्टी के गले की फांस बन गया है। भाजपा, इस बयान पर हमलावर है। मंगलवार को राहुल गांधी ने कहा, हमारी पार्टी में लोकतंत्र है। सभी को बोलने का अधिकार है। भाजपा में इस तरह से किसी को खुलकर अभिव्यक्ति का अधिकार नहीं है। हमारी आर्मी, बेहतर कार्य कर रही है। उसे सबूत देने की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाई है। जब हम अंग्रेजों से लड़ रहे थे तो भाजपा आरएसएस के लोग अंग्रेजों के साथ खड़े थे।

विज्ञापन

दिग्विजय सिंह के बयान से मैं सहमत नहीं हूं। हमें आर्मी पर पूरा भरोसा है। आर्मी जो करे, वह ठीक होगा। दिग्विजय सिंह का बयान, पार्टी का बयान नहीं है। राहुल गांधी से यह सवाल भी पूछा गया था कि क्या दिग्विजय सिंह अपने बयान से उनकी मेहनत पर पानी फेरा है। इस बाबत उन्होंने कुछ नहीं कहा। राहुल ने कहा, कश्मीरी पंडितों ने उनसे मुलाकात की है। वे कहते हैं, सर्जिकल स्ट्राइक तो पहले भी हुई हैं। लोगों को मालूम है। इससे पहले सोमवार को विवाद को बढ़ता देख, कांग्रेस पार्टी ने भी दिग्विजय सिंह के बयान से किनारा कर लिया था। पार्टी नेता जयराम रमेश ने दिग्विजय के बयान को उनका व्यक्तिगत विचार बताया है। उन्होंने कहा, ये कांग्रेस के विचार नहीं हैं। 2014 से पहले यूपीए सरकार ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की थी। राष्ट्रहित में सभी सैन्य कार्रवाइयों का कांग्रेस ने समर्थन किया है। कांग्रेस आगे भी ऐसी कार्रवाई का समर्थन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने जम्मू में सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कहा था कि सरकार ने अभी तक इसका कोई सबूत नहीं दिया है कि उस स्ट्राइक में कितने आतंकी मारे गए थे। केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात तो करती है कि हमने इतने लोग मार गिराए हैं, लेकिन सबूत कुछ नहीं है। भाजपा ने उनके इस बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साध दिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मैं राहुल गांधी से जवाब मांगता हूं। वे बताएं कि ये कैसी यात्रा है। टुकड़े-टुकड़े गैंग आपके साथ चल रहा है। सेना का मनोबल गिराया जा रहा है। दिग्विजय सिंह का बयान दिखाता है कि वे पाकिस्तान के साथ खड़े हैं। जब यह विवाद बढ़ा तो दिग्विजय सिंह को भी सफाई देनी पड़ गई। उन्होंने कहा, हम सुरक्षाबलों का काफी सम्मान करते हैं। उन्हें सर्वोच्च स्थान देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed