फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Twitter News: PM Narendra Modi criticized by rahul gandhi and tweeted that save your life yourselves

प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा - आत्मनिर्भर बनकर खुद ही बचाएं जान

Mon, 14 Sep 2020 11:07 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 14 Sep 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Twitter News: PM Narendra Modi criticized by rahul gandhi and tweeted that save your life yourselves
राहुल गांधी - फोटो : PTI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना के संक्रमण के मामले इस हफ्ते 50 लाख और कोरोना के सक्रिय मामले दस लाख के पार हो जाएंगे।

विज्ञापन



राहुल गांधी ने कोरोना के बढ़ते मामलों का जिम्मेदार अनियोजित लॉकडाउन बताया है। राहुल गांधी ने ट्वीट में आगे लिखा कि एक अहंकार व्यक्ति देश में अनियोजित लॉकडाउन लगाया, जिसके बाद देश में कोरोना फैल गया। इसके आगे कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कहा आत्मनिर्भर बनिए यानि अपनी जान खुद ही बचा लीजिए क्योंकि प्रधानमंत्री मोर के साथ व्यस्त हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आज से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है और राहुल गांधी सत्र के शुरुआती दिनों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। राहुल गांधी अपनी मां के साथ इटली में हैं, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी हर साल मेडिकल चेकअप के लिए विदेश जाती हैं। इसलिए राहुल भी उनके साथ गए हैं। 

सोनिया गांधी करीब दो हफ्ते तक विदेश में रह सकती हैं लेकिन राहुल गांधी जल्द ही वापस देश लौट आएंगे। विदेश जाने से पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार को रक्षा संसदीय समिति की बैठक में हिस्सा लिया था। पार्टी के सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी के विदेश जाने के बाद राहुल गांधी वापस देश लौट आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed