वायनाड की आदिवासी लड़की सिविल सेवा में चयनित, राहुल गांधी ने दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि राहुल गांधी इस बार अमेठी के साथ वायनाड से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। केरल के वायनाड जिले की रहने वाली श्रीधन्या (22) ने सिविल सेवा परीक्षा 2018 में 410वीं रैंक हासिल की है।
गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'श्रीधन्या सुरेश सिविल सेवा में चयनित होने वाली वायनाड की पहली आदिवासी लड़की हैं। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने उनके सपने को सच किया। मैं श्रीधन्या एवं उनके परिवार को बधाई देता हूँ और करियर में उनकी अपार सफलता की कामना करता हूं।'
Ms Sreedhanya Suresh from Wayanad, is the first tribal girl from Kerala to be selected for the civil service.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 6, 2019
Sreedhanya’s hard work & dedication have helped make her dream come true.
I congratulate Sreedhanya and her family and wish her great successs in her chosen career.
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी श्रीधन्या की सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि श्रीधन्या ने सामाजिक पिछड़ेपन का मुकाबला कर पूरे जज्बे के साथ सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण किया। उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों को प्रेरित करेगी।
इस परीक्षा में केरल के 29 छात्रों को सफलता मिली है। इनमें कनिष्क कटारिया ने प्रथम स्थान हासिल किया है। कनिष्क आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर चुके हैं। उन्होंने गणित विषय से यह परीक्षा पास की है और वे एससी वर्ग से हैं। वहीं महिला अभ्यर्थियों में सृष्टि जयंत देशमुख टॉपर रहीं, मुख्य सूची में वे पांचवें स्थान पर हैं। सृष्टि ने भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से कैमिकल इंजीनियरिंग की है।