{"_id":"5b54fff24f1c1b51748b6888","slug":"rahul-gandhi-congratulate-to-asharam-chaudhary-on-passing-aiims-entrance-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने पहले प्रयास में एम्स प्रवेश परीक्षा पास करने पर आशाराम चौधरी को दी बधाई ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी ने पहले प्रयास में एम्स प्रवेश परीक्षा पास करने पर आशाराम चौधरी को दी बधाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Jul 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के आशाराम चौधरी को पहले प्रयास में एम्स प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए बधाई दी है। आशाराम चौधरी एक गरीब के बेटे हैं और उनके घर पर न ही बिजली है और न ही कोई टायलट है।
विज्ञापन
देवास के रहने वाले आशाराम को पत्र लिखकर गांधी ने कहा कि सच्चाई यह है कि चौधरी ने चुनौतियों के बावजूद एम्स प्रवेश परीक्षा में अच्छे रैंक हासिल किए। इसका श्रेय उनके माता-पिता और उनके अथक परिश्रम को जाता है।
विज्ञापन
18 वर्षीय चौधरी ओबीसी कोटा से आते हैं और उन्होंने 141वां रैंक हासिल किया है जबकि 27 मई को हुई परीक्षा में उनका एम्स प्रवेश परीक्षा के ओवरऑल रैंकिंग में 707 रैंक है। आशाराम की सफलता से उनके माता-पिता और गांव के डॉक्टर काफी खुश हैं। गांव के डॉक्टर दुर्गा शंकर खुमावत उनके प्रेरणा स्रोत रहे और उनके ही दिशा-निर्देश में उन्होंने अपनी पढ़ाई को सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ाया।
विज्ञापन