फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra conclude Maharashtra leg enter Madhya Pradesh Priyanka Gandhi Join all Update

Bharat Jodo Yatra: 'मोदी सरकार संप्रग के कानूनों को कर रही कमजोर', राहुल गांधी ने पीएम पर लगाया आरोप

Sun, 20 Nov 2022 04:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Nov 2022 04:09 PM IST
सार

सोमवार को ‘भारत यात्रियों’ के लिए विश्राम दिवस रहेगा। इस दिन राहुल गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए एक और पांच दिसंबर को मतदान होना है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra conclude Maharashtra leg enter Madhya Pradesh Priyanka Gandhi Join all Update
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज यानी रविवार को महाराष्ट्र में आखिरी दिन है। यात्रा महाराष्ट्र चरण के अंतिम दिन बुलढाणा जिले से आगे बढ़ी। महाराष्ट्र से यह पदयात्रा रविवार रात को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा के 74वें दिन साईराम एग्रो सेंटर में रात्रि विश्राम के बाद सुबह छह बजे बुलढाणा के भेंडवल से फिर से शुरू हुई। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राबुल गांधी ने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के जलगांव-जामोद में आदिवासी महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। यहां उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर आदिवासियों को सशक्त बनाने के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) द्वारा बनाए गए कानूनों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब उनकी पार्टी दोबारा सत्ता में वापसी करेगी तो इन कानूनों को मजबूत किया जाएगा। 

विज्ञापन


मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
इस दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी देश के "पहले मालिक" हैं और उन्हें अन्य नागरिकों की तरह समान अधिकार प्राप्त हैं। मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, वन अधिकार अधिनियम, भूमि अधिकार, पंचायत राज अधिनियम और स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण जैसे कानूनों को कमजोर कर रही है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने बताया वनवासी का मतलब
राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी आदिवासियों को 'वनवासी' कहते हैं, लेकिन 'आदिवासी' और 'वनवासी' शब्दों के अलग-अलग अर्थ हैं। वनवासी का मतलब है कि आप केवल जंगलों में रह सकते हैं, शहरों में नहीं, आप डॉक्टर और इंजीनियर नहीं बन सकते हैं और हवाई जहाज से यात्रा नहीं कर सकते हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आदिवासियों की जमीन छीनकर अपने दोस्तों को देना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता में वापसी पर हम इन कानूनों को मजबूत करेंगे -राहुल गांधी
उन्होंने आगे कहा कि जब हम सत्ता में आएंगे तो हम इन कानूनों को मजबूत करेंगे और आपके कल्याण के लिए नए कानून बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कहा करती थीं कि आदिवासी देश के पहले मालिक हैं।अगर आप आदिवासियों की संस्कृति और इतिहास को नहीं समझेंगे तो देश को नहीं समझ पाएंगे। 

बताया जा रहा है कि सोमवार को ‘भारत यात्रियों’ के लिए विश्राम दिवस रहेगा। इस दिन राहुल गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए एक और पांच दिसंबर को मतदान होना है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।


इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वड्रा अगले हफ्ते मध्य प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी। यह पहली बार है, जब कांग्रेस की उत्तर प्रदेश से जुड़े मामलों की प्रभारी महासचिव प्रियंका इस पदयात्रा में हिस्सा लेंगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। यह यात्रा कश्मीर में समाप्त होगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कुल निर्धारित 3,570 किलोमीटर में से अब तक लगभग आधी दूरी तय कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed