{"_id":"65a37872626dc63f180dc46a","slug":"rahul-gandhi-bharat-jodo-nyay-yatra-focus-on-assam-cover-17-districts-in-eight-days-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में असम पर फोकस, आठ दिनों में 17 जिलों से गुजरेगी यात्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में असम पर फोकस, आठ दिनों में 17 जिलों से गुजरेगी यात्रा
Sun, 14 Jan 2024 12:07 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:07 PM IST
सार
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी असम में वैष्णव संप्रदाय के प्रसिद्ध मठों कमलाबाड़ी और औनाती सत्रास के इलाकों में भी रोडशो करेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होगी। कांग्रेस की यह यात्रा कई राज्यों से होकर गुजरेगी, लेकिन यात्रा का रूट देखने पर पता चलता है कि असम पर पार्टी ने खास फोकस किया है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में आठ दिनों तक चलेगी और इस दौरान राज्य के 17 जिले कवर किए जाएंगे।
असम में 833 किलोमीटर का सफर तय करेगी यात्रा
असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 18 जनवरी से होगी। असम में यह यात्रा पड़ोसी राज्य नगालैंड से असम के शिवसागर जिले में दाखिल होगी और फिर अगले आठ दिनों तक राज्य के 17 जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान भारत जोड़ो न्याय यात्रा राज्य में 833 किलोमीटर का सफर तय करेगी। असम के शिवसागर जिले के अमगुरी और जोरहाट जिले के मारियानी इलाके में राहुल गांधी दो जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे। साथ ही जनसभा से पहले राहुल गांधी अमगुरी और मारियानी में रोड शो भी करेंगे। असम में यात्रा सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली से भी गुजरेगी।
वैष्णव संप्रदाय के मठों में भी जाएंगे राहुल गांधी
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी असम में वैष्णव संप्रदाय के प्रसिद्ध मठों कमलाबाड़ी और औनाती सत्रास के इलाकों में भी रोडशो करेंगे। धेमाजी जिले के गोगामुख में यात्रा में शामिल लोग रात्रि विश्राम करेंगे। 20 जनवरी को यात्रा लखीमपुर शहर, लालुक, हरमाती और नाउबोइचा से होते हुए अरुणाचल प्रदेश में दाखिल होगी। अरुणाचल के ईटानगर में ही रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन यात्रा फिर से असम के गोहपुर में दाखिल होगी और बिश्वनाथ और सोनितपुर जिले होते हुए नागौन जिले पहुंचेगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली बटाद्रवा में बोरदुवा सत्र जाने और वहां एक रोडशो तथा एक नुक्कड़ सभा करने का भी कार्यक्रम है। इसके बाद वह मेघालय में नोंगफो की ओर बढ़ेंगे जहां व रात्रि विश्राम करेंगे और वहां एक जनसभा भी करेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 23 जनवरी को कामरूप में गुवाहाटी में प्रवेश करेगी। यात्रा उसी दिन नलबाड़ी जिले में भी प्रवेश करेगी जहां एक नुक्कड़ सभा भी होगी।
असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उनकी सरकार यात्रा के लिए कांग्रेस को अनुमति देगी क्योंकि राज्य में 'सभी पर्यटकों का स्वागत है।' कांग्रेस ने पहले आरोप लगाया था कि उन्हें एक स्कूल के मैदान और कॉलेज में रात को ठहरने और कंटेनर खड़ा करने के लिए अनुमति नहीं दी गयी है। इस पर सीएम ने कहा था कि स्कूलों और कॉलेजों के लिए अनुमति नहीं दी जा सकती क्योंकि अभी अकादमिक सत्र चालू है।