टीकाकरण पर सियासत : मोदी सरकार पर कांग्रेस का तीखा हमला, राहुल गांधी बोले- जुमले हैं..वैक्सीन नहीं!
देश में कोरोना वैक्सीन की कमी के चलते कांग्रेस लगातार सरकार को घेरने में जुटी है। राहुल गांधी मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी ने एक बार फिर तीखा हमला बोला है। राहुल ने आज अमर उजाला की खबर पर ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा है।
विस्तार
जुमले हैं,
वैक्सीन नहीं!#WhereAreVaccines pic.twitter.com/TOsSkHoOIl— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 14, 2021विज्ञापन
सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं राहुल गांधी
इसी महीने की शुरुआत में राहुल गांधी ने वैक्सीन की कमी के चलते सरकार पर तंज कसा था। राहुल गांधी ने कहा था कि 'जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आई।' इसके अलावा राहुल गांधी ने फिर से सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि Mind the gap! #WhereAreVaccines. यानी की टीकाकरण दर के गैप पर ध्यान दें, वैक्सीन कहां हैं? उनकी इस टिप्पणी पर केंद्र के मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने जमकर निशाना साधा।
सरकार ने टीकाकरण का लक्ष्य तय किया
भारत सरकार का दिसंबर तक सभी व्यस्कों को वैक्सीन देने का लक्ष्य है, लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते यह टारगेट पूरा होना मुश्किल लग रहा है। कई राज्यों ने वैक्सीन की डिमांड की है। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने वैक्सीन की कमी से साफ इनकार किया है। केंद्र का कहना है कि राज्यों के पास अब भी 1.91 करोड़ खुराक उपलब्ध हैं, जबकि 12 लाख खुराक की एक और खेप जारी कर दी है।