मनरेगा मजदूरों के मुद्दे पर राहुल का हमला, कहा- सिर्फ बातों की है मोदी सरकार, कुचल रही गरीबों के अधिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के बाद अर्थव्यवस्था के हालात को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर सवाल खड़ा करते रहते हैं। वहीं, एक बार फिर राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन को 'तुगलकी लॉकडाउन' बताया है। साथ ही राहुल ने करोड़ों मजदूरों को सड़क पर लाने का जिम्मेदार भी मोदी सरकार को ठहराया है।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में एक सर्वे के हवाले से कहा गया है कि देश में मनरेगा मजदूरों को अपनी दिहाड़ी का पैसा निकालने के लिए भी बैंकों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
राहुल ने ट्वीट कर कहा है, 'पहले किया तुगलकी लॉकडाउन, करोड़ों मजदूरों को सड़क पर ले आए। फिर उनके एकमात्र सहारे मनरेगा की कमाई को बैंक से निकालना दूभर किया। सिर्फ बातों की है मोदी सरकार, कुचल रही गरीबों के अधिकार।'
पहले किया तुग़लकी लॉकडाउन, करोड़ों मज़दूरों को सड़क पर ले आए।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 20, 2020
फिर उनके एकमात्र सहारे मनरेगा की कमाई को बैंक से निकालना दूभर किया।
सिर्फ़ बातों की है मोदी सरकार,
कुचल रही ग़रीबों के अधिकार। pic.twitter.com/k24zxYQDyp
कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट के साथ उस खबर का स्क्रीनशॉट भी ट्वीट किया है। इस खबर के अनुसार, एक मनरेगा मजदूर को पोस्ट ऑफिस जाने का एक बार का खर्च 6 रुपये तक आता है। इसके अलावा बैंक जाने पर 31 रुपये और एटीएम तक जाने और नकद निकालने के लिए उन्हें 67 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इस तरह मजदूर को अपनी की मजदूरी के लिए बैंकों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।